ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
राजस्थान

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से दूर हुआ कैलाश के जीवन का अंधियारा

जयपुर । एक हादसे में बिजली का करंट लगने से दोनों हाथ गंवाने वाले भीलवाड़ा जिले के श्रमिक युवक कैलाश भील के जीवन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की संवेदनशीलता ने फिर से आशा की किरण जगाई है। जरडू का खेड़ा गांव निवासी कैलाश करीब 5 माह पूर्व मजदूरी के लिए गुजरात के भावनगर जिले में गया था। वहां बिजली का काम करते समय जोरदार करंट लगने से वह झुलस गया। चिकित्सकों के प्रयासों से उसकी जान तो बच गई लेकिन दोनों हाथ एवं पैर की अंगुली गंवानी पड़ी। बुजुर्ग पिता बालूराम भील, गर्भवती पत्नी, पुत्री एवं छोटे भाई के जीवनयापन का कैलाश एकमात्र सहारा है। इस हादसे से इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और कैलाश का जीवन अंधकारमय हो गया।आसीन्द के एक जागरूक व्यक्ति श्री निर्मल मेहता ने मुख्यमंत्री निवास के जनसुनवाई अधिकारियों को उसकी पीड़ा के बारे में सूचना दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर मानवीय निर्णय लेते हुए तत्काल प्रभाव से उसके कृत्रिम हाथ नि:शुल्क लगाए जाने के निर्देश प्रदान किए। कैलाश को जयपुर बुलाकर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के माध्यम से नि:शुल्क दाहिना कृत्रिम हाथ लगवाया गया। चिकित्सकीय सलाह के बाद उसके दूसरा कृि़त्रम हाथ लगाने के संबंध में निर्णय किया जाएगा। इस श्रमिक युवक की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री वैयक्तिक अनुदान कोष नियमों में शिथिलता प्रदान कर सहायता उपलब्ध कराने की अलग से कार्यवाही भी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत देय समस्त परिलाभ कैलाश को दिलवाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता से इस जरूरतमंद परिवार को बड़ा संबल मिला है। भावुक हुए कैलाश ने कहा कि कृत्रिम हाथ लगने के बाद अब वह अपने रोजमर्रा के काम-काज खुद कर सकेगा। अब उसके जीवन में नई खुशियां लौट आई हैं। उसे उम्मीद नहीं थी कि जीवन में छाया अंधकार कभी दूर होगा, लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत ने उसके जीवन को फिर से आशा की एक नई किरण दी है।

Related Articles

Back to top button