ब्रेकिंग
लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जेजेएमपी नक्सली संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश में जुटा कुख्यात... झारखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ तेजी से बढ़ा ठंड का असर: कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दर्ज... बोकारो के वेस्टर्न फॉर्म में शादी समारोह के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा: पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस न... रांची के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आगाज: राज... धनबाद के बहुचर्चित रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स... धनबाद के एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं पर भड़के उपायुक्त आदित्य रंजन: सख्त कार्... झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत धनबाद में विशेष अभियान: जरूरतमंदों को मिल रही पक्के मकान की सौगात... रांची के डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में मनाया गया 'संविधान गौरव दिवस': संविधान निर्माता डॉ. ... धनबाद के वासेपुर में जमीन धोखाधड़ी मामले पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: शमशेर नगर स्थित आरोपी के घर पर कु... पंजाब के कई इलाकों में आवश्यक मरम्मत के चलते लगेगा लंबा पावर कट: सुबह से शाम तक बाधित रहेगी बिजली आप...
देश

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मुठभेड़ में आतंकी ढेर, कई के घिरे होने की खबर

राजौरी। जम्मू संभाग के राजौरी जिले (Rajouri district) की कालाकोट तहसील के जंगल में गुरुवार रात को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। यह मुठभेड़ मेहारी गांव (Mehari village) में हुई। कुछ आतंकियों के घिरे होने की जानकारी सामने आ रही है। सुरक्षाबलों ने जंगल के करीब एक किलोमीटर क्षेत्र को घेर लिया है। सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। कालाकोट तहसील के मियाडी जंगल में संदिग्ध हलचल देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने सेना को सूचित किया था। जिसके बाद आरआर बटालियन के जवानों ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया।

जवाबी कार्रवाई में मारा गया आतंकी 

वहीं राजौरी और पुंछ रेंज (Rajouri and Poonch Range) के डीआइजी ऑफ पुलिस विवेक गुप्‍ता (Vivek Gupta) ने बताया कि खुफ‍िया इनपु‍ट मिलने के बाद पुलिस और सेना के जवानों की ओर से एक तलाशी अभियान कासो (Cordon and Search Operation, CASO) कालाकोट इलाके में चलाया गया। तलाशी अभियान के दौरान छ‍िपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मार गया है। मारे गए आतंकी की पहचान कराई जा रही है। बताया जाता है कि डीआइजी राजौरी-पुंछ रेंज विवेक गुप्‍ता और एसएसपी चंदन कोहली भी मौके पर पहुंचे गए।

गुरुवार को ही एक अन्‍य घटन में कुलगाम के यारीपोरा इलाके में कुछ आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। आतंकवादियों की गोलीबारी में एक स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गया। पुलिस दल पर फायरिंग करते हुए आतंकी वहां से भागने में सफल रहे। तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों ने एक काली सेंट्रो कार को बरामद कर लिया जिसमें आतंकी सवार थे। गोली स्वास्थ्य कर्मी की छाती पर लगी है जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

उधर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। गुरुवार रात सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अचानक भारी गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन इस दौरान सेना के हवलदार एमएम करण शहीद हो गए।जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य चौकियों के साथ रिहायशी क्षेत्रों को भी निशाना बनाया। भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। देर रात तक सीमा पर भारी गोलाबारी जारी रही थी।

इससे पहले पुलवामा के सैमोह इलाके में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया था। सोमवार को नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन पाकिस्तानी आतंकियों को भी सेना ने मार गिराया था।

वहीं सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना और पाक की खुफियां एजेंसी आइएसआइ भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए बेचैन हैं। पाकिस्‍तान में बैठे बड़े आतंकी कमांडर भारत में हमले कराने के लिए लगातार बैठक कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बैठक में तय हुआ कि किसी भी तरह ज्‍यादा से ज्‍यादा आतंकियों को सीमा पार कराकर घुसपैठ कराई जाए। पाक आतंकियों को घातक हथियारों से लैस करने पर जोर दे रहा है ताकि वे भारत में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकें। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्‍तान आने वाले समय में फ‍िर कोई हिमाकत कर सकता है।

Related Articles

Back to top button