ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

केरल में गर्भवती हथिनी की मौत का मामला- तीन संदिग्धों से पूछताछ जारी

तिरुअनंतपुरम। केरल में पटाखों से भरा अनानास खाने के कारण जान गंवाने वाली गर्भवती हथिनी के मामले में तीन संदिग्धों से पूछताछ की गई है। दो अन्य की तलाश हो रही है। वन विभाग के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पी विजयन ने इस मामले में कुछ केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं पर केरल की छवि खराब करने का आरोप लगाया।केरल के साइलेंट वैली नेशनल पार्क की एक गर्भवती हथिनी को कुछ लोगों ने पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था।

अनानास चबाते ही उसमें हुए विस्फोट से हथिनी का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हफ्तेभर बाद 27 मई को मलप्पुरम में वेल्लियार नदी में हथिनी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि हथिनी गर्भवती थी। मामला सामने आते ही लोगों में रोष फैल गया। हर ओर से दोषियों को सख्त सजा की आवाज उठ रही है। केरल सरकार ने जांच के लिए वन विभाग की विशेष जांच टीम गठित की है। वन विभाग ने ट्वीट कर कहा, ‘हथिनी की मौत के मामले में वन्यजीव संरक्षण कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

विशेष जांच दल का गठन किया गया है। दोषियों को सजा दिलाने में वन विभाग कोई कसर नहीं छोड़ेगा।’हर तरफ से घटना की निंदा के बाद केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने बुधवार को कहा था कि कोझिकोड से वन्यजीव अपराध जांच दल को मामले की पड़ताल की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को हर हाल में सजा होगी। केरल के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान ने भी घटना पर दुख जताया है। इस घटना पर दुनियाभर से लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। वेबसाइट चेंज डॉट ओआरजी पर 24 घंटे में 927 लोगों ने पिटीशन डाली है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग के साथ 13 लाख से ज्यादा लोगों ने इन पिटीशन को समर्थन दिया है।

डूबने से हुई मौत

पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक नदी में डूबने और ज्यादा पानी शरीर में जाने के कारण हथिनी के फेफड़े ने काम करना बंद कर दिया था। रिपोर्ट में यह भी पुष्टि हुई है कि मुंह में धमाके के कारण जबड़ा क्षतिग्रस्त हो गया था। असहनीय दर्द के कारण वह कुछ भी खाने-पीने में असमर्थ थी। अत्यधिक कमजोरी के बाद हथिनी नदी में चली गई और वहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

नफरत फैलाने की हो रही कोशिश : अहमद पटेल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कुछ लोगों पर इस घटना के बहाने नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘देश में माहौल इतना खराब हो गया है कि हथिनी की दुखद मौत में भी कुछ लोग तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर समुदायों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।’

Related Articles

Back to top button