Breaking
शुक्र और मंगल की युति से बढ़ती है कामवासना 1 जुलाई तक प्रभावित रहेंगे प्रेम संबंध तीन दलहनों की सरकारी खरीद के लिए अब कोई सीमा नहीं उत्पादन बढ़ाने की कवायद आइएएस नियाज खान ने मुस्लिमों को दी गोरक्षक बनने और शाकाहार अपनाने की सलाह देवशयनी एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न देंगे मनोवांछित वरदान चंबल नदी में नहाने गए सात दोस्तों में से दो डूबे एक का शव मिला 30 से ज्यादा तत्वों से बना है आपका मोबाइल 3 धातुएं तो बेहद दुर्लभ जानें कैसे है धरती को खतरा साहित्य रचना को अविरल बहने प्रेरित करती हैं मेरी मां कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाया धरना प्रदर्शन जारी राष्ट्रपति ने दी अनुमति हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध के लिए अधिनियम में होगा संशोधन तीन बच्चों की मां ने कीटनाशक पी लिया उपचार के दौरान हुई मौत

छतरपुर में पुजारी ने चमत्कार दिखाने के नाम पर उलझाकर दुष्कर्म का आरोप

छतरपुर   एक पुजारी ने महिला के साथ रेप कर दिया। खजुराहो पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि ब्रह्मेश्वर धाम के पुजारी लवलेश तिवारी ने उसके साथ गलत काम किया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे शादी के कई साल बाद भी संतान नहीं हो रही थी। उसके पति उसे संतान की चाह में ब्रह्मेश्वर धाम के पुजारी के पास ले गए थे।

महिला का आरोप है कि पुजारी ने सभी को कमरे (धाम) से बाहर निकाल दिया और उसे अंदर बुलाया। उसके पति को झाड़-फूंक का सामान लाने के लिए भेज दिया था। फिर झाड़-फूंक के लिए महिला से कपड़े निकालने के लिए कहा। इसके बाद दुष्कर्म करने लगा।

चमत्कार दिखाकर सुर्खियों में आया

टीआई याकूब खान के अनुसार खजुराहो के लखेरी गांव में ब्रह्मेश्वर धाम का पुजारी पिछले कुछ महीने से अपने चमत्कारों के कारण सुर्खियों में था। वह धाम पर पहुंचने वाले हर पीड़ित को चमत्कार दिखाता था। यही कारण है कि लोग उसकी ओर आकर्षित होने लगे।

पति बोला- पत्नी बीमार रहती थी

महिला के पति का कहना है कि मेरी पत्नी बीमार रहती थी। मैं बाबा के पास धाम पर गया था तो उन्होंने झाड़-फूंक का कुछ सामान लाने के लिए कहा। मैं सामान लेकर मंगलवार को वहां गया था। वहां भीड़ ज्यादा थी तो उनसे मिल नहीं सका। मैं बुधवार को पत्नी के साथ पहुंचा, तब बाबा ने मुझे कुछ और सामान लेने के लिए बाहर भेज दिया। इस दौरान उसने गलत काम किया।

महिला ने गुरुवार को थाने पहुंचकर बाबा के खिलाफ शिकायत की। एसडीओपी मनमोहन बघेल और खजुराहो टीआई याकूब खान ने लवलेश तिवारी से 6 घंटे तक थाने में पूछताछ की। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग थाने के बाहर जमा होकर जमकर हंगामा करने लगे।

बाबा के साथियों ने बताई दूसरी कहानी

बाबा के साथ रहने वाले लोगों ने बताया कि महिला दोपहर 3 बजे आई थी। बाबा ने उसे 4 बजे बुलाया। धूप के साथ जो और सामान लगना था उसने सामने लगाया। फिर वह चली गई। इस दौरान करीब 250 लोग मौजूद थे। जैसा महिला बता रही है, वैसा कुछ भी नहीं हुआ। महिला का कहना है कि घटना रात 10 बजे की है। जबकि, रात में 10 बजे वहां कोई भी नहीं रहता। हम लोग 24 घंटे महाराज के साथ रहते हैं।

महिला के मेडिकल के बाद आगे कार्रवाई

पुलिस ने मामले में देर रात FIR दर्ज कर ली है। पुलिस महिला का मेडिकल करा रही है। डीएसपी शशांक जैन का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।

शुक्र और मंगल की युति से बढ़ती है कामवासना 1 जुलाई तक प्रभावित रहेंगे प्रेम संबंध     |     तीन दलहनों की सरकारी खरीद के लिए अब कोई सीमा नहीं उत्पादन बढ़ाने की कवायद     |     आइएएस नियाज खान ने मुस्लिमों को दी गोरक्षक बनने और शाकाहार अपनाने की सलाह     |     देवशयनी एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न देंगे मनोवांछित वरदान     |     चंबल नदी में नहाने गए सात दोस्तों में से दो डूबे एक का शव मिला     |     30 से ज्यादा तत्वों से बना है आपका मोबाइल 3 धातुएं तो बेहद दुर्लभ जानें कैसे है धरती को खतरा     |     साहित्य रचना को अविरल बहने प्रेरित करती हैं मेरी मां     |     कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाया धरना प्रदर्शन जारी     |     राष्ट्रपति ने दी अनुमति हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध के लिए अधिनियम में होगा संशोधन     |     तीन बच्चों की मां ने कीटनाशक पी लिया उपचार के दौरान हुई मौत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201