ब्रेकिंग
कौन हैं आर श्रीलेखा, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर, रही हैं DGP सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, बिहार में मच गया ... हिमाचल में पाकिस्तानी साज़िश! फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, गुब्बारे पर लिखे थे य... सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, क्या 4 द... 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- 'क... हिसार-NH पर घने कोहरे के कारण आपस में टकराए कई वाहन, बाल-बाल बची करीब 100 लोगों की जान दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप सोनीपत में किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, शॉपिंग मॉल में ले जाने का दिया था झांसा हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील और होगा स्वादिष्ट, अब बच्चों के खाने में ये चीजें भी होंगी ... देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा
देश

धारा-370 हटाने से बौखालाया पाकः पंजाब में आतंकी धमाके कराने की दी सुपारी

अमृतसर: जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद जहां अमन का माहौल है, वहीं पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. से मिलकर जैश-ए-मोहम्मद ने पंजाब सहित देश के कई अन्य हिस्सों में आतंकी हमले करवाने की सुपारी ली है। खुफिया रिपोर्ट के बाद राज्य और केंद्रीय गृह विभाग ने भी सुरक्षा एजैंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं। 15 अगस्त पर सुरक्षा के मद्देनजर चैकिंग अभियान चल रहा है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे व धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

15 अगस्त के मद्देनजर राज्य में चौकसी बढ़ाने के आदेश
अमृतसर रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान जहां संयुक्त तौर पर जी.आर.पी., आर.पी.एफ. व पंजाब पुलिस चला रही हैं, वहीं चलती ट्रेनों में भी चैकिंग की जा रही है। होटलों व सरायों में चैकिंग के साथ सड़कों पर भी नाकाबंदी कर जांच जारी है।  डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है कि 15 अगस्त के मद्देनजर शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों के आसपास चौकसी ज्यादा बरती जाए।

धारा-370 समाप्त करने के बाद बौखला गया है पाक
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर से धारा-370 समाप्त करने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। उसने भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को खत्म करने के इलावा समझौता एक्सप्रैस व सद्भावना बस बंद कर दिया है।

विदेशी नागरिकों व बाहरी वाहनों पर कड़ी नजर
ए.डी.सी.पी. वन जगजीत सिंह वालिया कहते हैं कि विदेशी नागरिकों के साथ बाहरी राज्यों के वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।  श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता कर दिए गए हैं। शहर में हाई अलर्ट है। पुलिस कमिश्रर की अगुवाई में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button