ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...
खेल

लेवर कप में फिर उतरेगी फेडरर और नडाल की जोड़ी

रोजर फेडरर डेढ़ साल में घुटने की तीन सर्जरी करा चुके हैं। वो सात महीने बाद नडाल के साथ मैदान में उतरेंगे। ये दोनों यूरोप की टीम के लिए साथ में खेलेंगे। नडाल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपेन जीता है।  स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल ने सितंबर में होने वाले लेवर कप में भाग लेने का ऐलान किया है। दोनों दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने कहा है कि वे लेवर कप टेनिस टूर्नामेंट के अगले चरण में खेलेंगे। फेडरर घुटने की चोट के कारण जुलाई से टेनिस से बाहर हैं जबकि नडाल ने हाल में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता है।फेडरर और नडाल ने एक बयान में कहा कि वे लंदन में होने वाले टूर्नामेंट में टीम यूरोप का प्रतिनिधित्व करेंगे। फेडरर की मैनेजमेंट कंपनी ने यह प्रतियोगिता शुरू की थी। फेडरर ने कहा कि नडाल ने पिछले साल उन्हें संदेश में सुझाव दिया था कि वे फिर से लेवर कप में एक साथ डबल्स खेल सकते हैं। 2017 में पहले लेवर कप के दौरान दोनों ने जोड़ी बनाते हुए युगल मुकाबला जीता था। नडाल ने कहा, “अगर हम एक बार फिर से कोर्ट पर युगल जोड़ी के तौर पर उतरने में सक्षम होते हैं तो यह हमारे कॅरिअर के इस चरण पर हम दोनों के लिये सही में विशेष अनुभव होगा।” 

Related Articles

Back to top button