ब्रेकिंग
Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक... Voter List Special Intensive Revision: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया मना, अब 8 अक्टूब... Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी...
खेल

मोहम्मद हसनैन की गेंदबाजी पर लगी रोक

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन की गेंदबाजी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। हसनैन अब अगले आदेश तक पाकिस्तान सुपर लीग के मौजूदा सीजन, बिग बैश लीग और इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। हसनैन की गेंदबाजी पर इसलिए रोक लगाई गई है क्योंकि उनका गेंदबाजी एक्शन क्लीयर नहीं पाया गया है। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज इससे पहले, बीबीएल में खेल रहे थे, जहां दो जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान उनकी गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की गई थी।हसनैन इस समय पीएसएल के सातवें सीजन में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे हैं। लाहौर स्थित आईसीसी से अनुमोदित लैब में उनकी गेंदबाजी एक्शन की जांच की गई। इसके बाद जांच रिपोर्ट को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भेजा गया, जहां सीए की इंडिपेंडेंट एक्सपर्ट ने रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद उनकी गेंदबाजी पर रोक लगा दी। 

 

Related Articles

Back to top button