ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...
राजस्थान

शिक्षा से जीवन सहज और सुगम होता है-जोशी

जयपुर । जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र के तीन विद्यालयों राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुराखोर, किल्लन गढ़  और मानपुर सड़वा में बालिकाओं को साईकिल वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि शिक्षा से व्यक्ति का जीवन सहज और सुगम होता है, ऐसे में सभी लोग अपने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प लें। 
उन्होंने कहा कि समाज और अभिभावक बच्चों की शिक्षा पर पूरा ध्यान दें, उनको पढ़ाना और आगे बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी है, अच्छी शिक्षा से ही जीवन में प्रगति की राह प्रशस्त होती है। उन्होंने क्षेत्र की बालिकाओं को साईकिल वितरण के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर निरंतर फोकस कर रही है।जलदाय मंत्री ने कहा कि जब बालिकाएं आगे बढ़ती है तो हमारी आधी आबादी आगे बढ़ती है। बालिकाओं को अच्छी शिक्षा मिलती है तो वे बढ़-चढ़कर परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सबका नाम रोशन करती है।
 

Related Articles

Back to top button