ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
खेल

इंग्लैंड के गेंदबाज ने बताया, टीम के उस बल्लेबाज का नाम जिसे स्पिनर नहीं कर पाते आउट

नई दिल्ली। इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार हो रही है। टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि उनकी टीम के कप्तान जो रूट भारतीय स्पिनर के लिए चुनौती पेश करेंगे। वह एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बहुत कम आउट होते हैं। रूट ने श्रीलंका के खिलाफ हालिया सीरीज में दोहरा शतक जमाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

एक अंग्रेजी अखबार के कॉलम में ब्रॉड ने लिखा, “एक बात तो मैं जरूर करना चाहूंगा कि आप शतक जैसे मील के पत्थर तक नहीं पहुंच सकते अगर लगातार खुद में सुधार नहीं करेंगे और वह एक ऐसा ही खिलाड़ी हैं जो अपने आपने में हमेशा ही सुधार करने की सोचता है। उनके अंदर की जो भूख है उसी वजह से मुझे लगता है वह 150 टेस्ट मैच तक खेल सकते हैं।”

ब्रॉड ने कहा कि रूट अब तक दुनिया के अलग अलग देशों में कैसे कप्तानी करनी है इसको सीख रहे हैं। रूट अब भी इस बात को सीख रहे हैं कि दुनिया के अलग अलग देशों में टीम की कप्तानी किस तरह से करनी है। उन्होंने कमाल का सुधार किया है। उनका जो रिकॉर्ड श्रीलंका में है वो वाकई कमाल की है। पिछले 10 टेस्ट मैचों में वह अब तक अजेय हैं।

“अब तक भारत में उनको अपने काम को करना बाकी है। यह एक बड़ी चुनौती होने वाली है उनके लिए और यहां वह बिल्कुल सामने होंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो ऐसा करने में मदद करने वाले हैं।”

“इस बात में तो कोई शक ही नहीं है कि भारत की स्थिति में जो रूट हमारे लिए सबसे अहम बल्लेबाज होने वाले हैं क्योंकि वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कभी कभार ही आउट होते हैं। जो इतनी अच्छी तरह से स्पिन को खेलता हो ऐसे जितने भी इंग्लिश खिलाड़ियों को देखा है रूट उसमें सर्वश्रेष्ठ हैं। यही एक अच्छी चीज है जो टीम के बनाती है। जब आप हर तरह की कंडीशन में पहली पारी में 400 रन से उपर का स्कोर खड़ा करने की सोचते हैं तो टीम में अलग अलग तरह से बल्लेबाजों का होना काफी महत्वपूर्ण होता है।”

Related Articles

Back to top button