ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
उत्तरप्रदेश

गोरखपुर में अमित शाह ने भरी हुंकार, बोले- भाजपा 300 से अधिक सीट के लक्ष्य को करेगी पार

गोरखपुर । यूपी विधानसभा चुनाव में सूबे की सत्ता की को दोबारा पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। यहां प्रचार अभियान को धार देने के साथ कार्यकर्ता का हौसला बढ़ाने के अभियान में लगे गृह मंत्री अमित शाह गोरखपुर पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य दिग्गजों ने उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोश भरा। अमित शाह ने साफ कहा कि विपक्ष कितनी भी कोशिश कर ले, भाजपा 300 से ऊपर सीट पाएगी। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून का शासन स्थापित किया। अब माफिया जेल में हैं। बड़े अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल जा रहे है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने सुशासन दिया है। अतीक अहमद मुख्तार अंसारी जैसेम माफिया जेल में हैं।
अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीबों के घर में उजाला किया है। बिजली दी और कोरोना संक्रमण काल में मुफ्त टीका दिया है। हमने दो साल तक गरीबों को राशन दिया है। प्रदेश में केन्द्र सरकार की सभी 73 योजनाओं का योगी आदित्यनाथ सरकार ने ही ठीक से उपयोग किया। जिससे आज प्रदेश में हर तरफ खुशहाली और विकास दिखाई दे रहा है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में यूपी शीर्ष पांच में है। वह दिन दूर नहीं जब योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सभी में शीर्ष राज्य होगा। विपक्ष यहां पर कितनी भी कोशिश कर ले, भाजपा 300 से ऊपर सीट पाएगी।
शाह ने कहा कि बुआ बबुआ की सरकार में जापानी इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतों का सिलसिला पूरे पूर्वांचल में जारी रहा। योगी आदित्यनाथ की सरकार आते ही 5 साल में यह रोग 90 प्रतिशत कम हो गया। भाजपा के शासन में ही यूपी का विकास हो सकता है, इसलिए हम सब को जिताने के लिए तैयार हो जाएं और प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएं क्योंकि योगी की सरकार ही गरीब पिछड़ों और दलितों को ऊपर ले जाएगी और प्रदेश को नंबर एक बनाएगी। संबोधन शुरू करने से पहले गृह मंत्री ने कार्यकर्ताओं से जयकारा लगावाया। उन्‍होंने कहा कि जयकारे की गूंज सहारनपुर तक पहुंचनी चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले 2013 में जब वह गोरखपुर आए थे तो लोगों ने कहा कि क्‍या पार्टी डबल डिजिट में पहुंच पाएगी। आज यह हालत विपक्ष की हो गई है। भाजपा उत्तर प्रदेश में इतिहास दोहराने जा रही है। 2014, 2017 और 2019 में प्रचंड जीत वाले यूपी में हम 300 से अधिक सीट जीतेंगे। यह गोरखनाथ, बुद्ध, महावीर और कबीर की धरती है। शाह ने गोरखपुर की दी नई परिभाषा- उन्होंने कहा कि जी से गंगा एक्सप्रेसवे, ओ से आर्गेनिक कृषि, आर से रोड, ए से एम्स, केएच से खाद कारखाना, पीयू से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, आर से रीजनल रिसर्च सेंटर।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद रवि किशन, कमलेश पासवान, विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने गृह मंत्री अमित शाह का एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह गोरखपुर के एयरपोर्ट से सीधा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उनका स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button