ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
मध्यप्रदेश

गेहूं के कमजोर स्टाक को बल मिला, स्टाक सीमा घटाई

इंदौर। केंद्र सरकार ने गेहूं के बढ़ते दामों के बीच व्यापारियों-थोक विक्रेताओं और बड़ी श्रृंखला के खुदरा विक्रेताओं के लिए गेहूं की स्टॉक सीमा को 3000 मीट्रिक टन से घटाकर 2000 टन कर दिया है। सरकार ने एक बार फिर गेहूं की तेजी रोकने के लिए यह निर्णय तो लिया है, लेकिन इससे बाजारों में गेहूं के दाम घटने के बजाए और बढ़ सकते है।

सरकारी निर्णय से बाजार में ये जाहिर हो रहा है कि देश में गेहूं का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। इससे बाजार में लेवाली बढ़ जाएगी और बिकवाल पीछे हटने लगेंगे। इसका असर त्योहारों पर आम जनता को महंगा गेहूं खरीदने के लिए विवश होना पड़ेगा। यदि सरकार को वास्तव में तेजी को रोकना है तो गेहूं की स्टॉक सीमा को 500-700 टन कर देना चाहिए। इससे बाजारों में गेहूं की बिकवाली बढ़ जाएगी और कीमतें नीचे आने लगेगी।

दूसरी ओर घटे दामों पर तुवर में मिलर्स की पूछताछ आने और मंडियां बंद होने के कारण प्राइवेट में भी तुवर की आवक बेहद कम है, जिससे तुवर के दामों में पुन: तेजी रही। शुक्रवार को प्राइवेट में हुए सौदों में तुवर करीब 100-200 रुपये प्रति क्विंटल तक ऊंची बोली गई। हालांकि, तुवर दाल में मांग सीमित रहने से भाव स्थिर रहे लेकिन आगे मांग बढ़ने पर तुवर दाल में भी तेजी की उम्मीद है। चने में कारोबार बेहद सुस्त है। हलके और मीडियम क्वालिटी के चने की आवक मंडी के बाहर हो रही है लेकिन लेवाल कम होने से भाव में नरमी बनी हुई है। शुक्रवार को चना कांटा आंशिक घटकर 6350 रुपये प्रति क्विंटल रह गया।

प्राइवेट कारोबार में दलहन के दाम – गेहूं 2525-2550, चना कांटा 6350, विशाल 6200, मसूर 6250-6275, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11200-11500, निमाड़ी तुवर 9500-11400, मूंग 8700-8800, बोल्ड मूंग 9200-9600, एवरेज 7500-8200, उड़द बेस्ट 9200-9300, मीडियम 7500-8500 रुपये क्विंटल के भाव रहे। कंटेनर में भाव बढ़कर डॉलर चना 40/42 16600, 42/44 16400, 44/46 16200, 58/60 15200, 60/62 15100, 62/64 15000 रु. क्विंटल बोला गया।

दालों के दाम – चना दाल 8300-8400, मीडियम 8500-8600, बेस्ट 8700-8800, मसूर दाल 7700-7800, बेस्ट 7900-8000, मूंग दाल 10800-10900, बेस्ट 11000-11100, मूंग मोगर 11500-11600, बेस्ट 11800-11900, तुवर दाल 13500-13600, मीडियम 14400-14500, बेस्ट 15000-15100, ए. बेस्ट 16000- 16200, ब्रांडेड तुवर दाल 16500, उड़द दाल 10500-10600, बेस्ट 10700-10800, उड़द मोगर 11200-11300, बेस्ट 11400-11500 रुपये।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Related Articles

Back to top button