ब्रेकिंग
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिवाली के सीजन में 1 नवंबर की महारैली को स्थगित क... Supreme Court on Real Estate Projects: 'हर अटके प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट फोरम नहीं बन सकता', ह... जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष... Allahabad High Court News: अदालत में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, सीसीटीवी ... दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र बावरिया गाजियाबाद में पु... Madhepura News: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के 5वीं मंजिल से ग्रिल और बेडशीट के सहारे भागे दो कैदी गिरफ्ता... NPPA Cancer Drugs Price Drop: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, NPPA ने जारी की 543 दवाओं के संशोधित MRP... Delhi BJP Padayatra: चांदनी चौक में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम रेखा गुप्त... Noida News: दिवाली पर 5100 रुपए बोनस मिलने का वायरल मैसेज निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फैलाए... Delhi Voter List SIR Update: फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सवाल, लाखों...
देश

हैदराबाद में कांग्रेस CWC की बैठक आज, पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर रहेगा फोकस

कांग्रेस की पुनर्गठित कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की पहली बैठक शनिवार को होगी जिसमें अगले साल के लोकसभा चुनाव और इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार कार्य समिति की इस बैठक के साथ ही कांग्रेस तेलंगाना के लिए छह ‘गारंटी’ देगी और सरकार बनने के तुरंत बाद, कर्नाटक की तर्ज पर उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस तेलंगाना के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में भी जीत हासिल करेगी, जहां कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘नवगठित कांग्रेस कार्य समिति की पहली बैठक 2.30 बजे होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इसकी अध्यक्षता करेंगे। पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा कार्य समिति के सभी सदस्य इसमें शामिल होंगे। विशेष आमंत्रित सदस्य और स्थायी आमंत्रित सदस्य भी शनिवार की बैठक में मौजूद होंगे।” उन्होंने बताया, ‘‘हमने 90 लोगों को कार्य समिति की बैठक के लिए आमंत्रित किया था। छह लोगों ने व्यक्तिगत कारणों से उपस्थित होने में असमर्थता जताई है।”

वेणुगोपाल ने कहा कि इस बैठक में कांग्रेस शासित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल होंगे। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 16 सितंबर को होने के बाद अगले दिन विस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी। विस्तारित कार्य समिति की बैठक में कार्य समिति के सभी सदस्यों के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कई अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। इसके बाद 17 सितंबर की शाम हैदराबाद के निकट एक जनसभा होगी जिसे खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य नेता संबोधित कर सकते हैं।

कांग्रेस ने गत 20 अगस्त को अपनी कार्य समिति का पुनर्गठन किया था जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। इस कार्य समिति में सचिन पायलट और शशि थरूर जैसे नेताओं को पहली बार जगह मिली है।

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक ऐसे समय हो रही है जब उसने और दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने मिलकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का गठन किया है। ‘इंडिया’ के घटक दलों ने फैसला किया है कि वे अगला लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे और जहां तक संभव हो सकेगा सीटों पर तालमेल करेंगे। कांग्रेस की कोशिश है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत किया जाए।

Related Articles

Back to top button