ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
मध्यप्रदेश

इंदौर में आटा-मैदा की गोलियों को केमिकल में डालकर बनाते थे मिलावटी हींग असली में मिलाकर सस्ते में बेचते थे

इंदौर: इंदौर में शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने खाद्य विभाग को साथ लेकर छापा मारकर मिलावटी हींग जब्त की है। इसकी कीमत 50 लाख रुपए बताई गई है। कार्रवाई पालदा इलाके में मां दुर्गा इंटरप्राइजेस पर की गई है। इसे आटा, मैदा और ऑयल मिलाकर तैयार किया जा रहा था। यहां से खुले में रखे हींग, मसाले और आटा जब्त किया गया है। फर्म के संचालक साहिल पुत्र जगदीश मखीजा निवासी पैलेस कॉलोनी इंदौर बताया गया। मखीजा पर मिलावट अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

नई फर्म बनाकर नया लाइसेंस बनवाया

जांच में सामने आया कि यहां पहले एमके ट्रेडर्स के नाम से फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। 2020 में यहां प्रशासन ने दबिश दी थी। जिसमें संचालक पर रासुका लगाई थी। बाद में माखीजा ने नगर निगम से नई फर्म का लाइसेंस बनवाकर नए सिरे से मिलावटी हींग बनाने का काम शुरू कर दिया।

इसलिए बढ़ी कालाबाजारी

अफगानिस्तान से हींग की सप्लाई प्रभावित हुई है। इस वजह से बाजार में मिलने वाली हींग की कीमतें डेढ़ गुना तक बढ़ गई हैं। कई व्यापारियों के पास पुराना माल स्टॉक में रखा है। इस वजह से वे इसमें आटा व मैदा मिलाकर मिलावट कर रहे थे।

ऐसे करते हैं मिलावट

आटे और मैदे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर उन्हें हींग के पानी में डाला जाता है। इसमें सल्फर युक्त केमिकल भी डाला जाता है। इससे हींग जैसी खुशबू तैयार हो जाती है। हाथ में लेने पर भी हींग जैसा ही अनुभव होता है।

आधे दाम में तैयार हो जाती है

इस मिलावटी हींग को असली हींग के साथ मिलाकर बेचते हैं। इसके चलते बाजार में मिलने वाली 200 से 300 रुपए प्रति ग्राम वाली हींग इन्हें 100 रुपए प्रति ग्राम से भी कम कीमत में मिल जाती है।

Related Articles

Back to top button