ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप का भारत-इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज 

भारत और इंग्लैंड के बीच आज अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया अब तक चार बार खिताब जीत चुकी है। भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे कामयाब टीम है। टीम इंडिया वर्ल्ड कप में जिस अंदाज में खेल रही है ऐसे में टीम का पांचवी बार वर्ल्ड कप जीतना कोई मुश्किल नहीं लग रहा। दूसरी ओर इंग्लैंड भी कमाल की फॉर्म में है और दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। इंग्लैंड 1998 की चैंपियन है। यह मैच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम एटिंगा में खेला जाएगा।भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 स्तर पर 49 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया ने 37 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने 11 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई रहा है। अंडर-19 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और इंग्लैंड 8 मुकाबले में एक दूसरे के खिलाफ भिड़े हैं और इनमें 6 मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किया है। वहीं, 2 मुकाबले इंग्लैंड ने जीते हैं।

इस बार टीम इंडिया के कप्तान यश धुल और उपकप्तान शेख रशीद वर्ल्ड कप के दौरान ही कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में कप्तान ने शानदार शतक जड़ा। वहीं, उपकप्तान रशीद ने भी 95 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इन दोनों की पारियों के दम पर ही टीम इंडिया को जीत मिली। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अंगकृिश रघुवंशी और हरनूर सिंह सेमीफाइनल में चल नहीं सके थे। ऐसे में फाइनल में दोनों खिलाड़ियों से ज्यादा उम्मीद होगी। दोनों के बाद टीम इंडिया के कप्तान यश धुल और रशीद ने जिस तरह से पारी को संभाला वो कमाल था। ऐसी ही परिपक्वता टीम इंडिया उनसे फाइनल में देखना चाहेगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत- यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृशि रघुवंशी, शेख रशीद, निशांत सिंधु, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, मानव पारख, कौशल ताम्बे, राजवर्धन हंगरगेकर, विक्की ओस्तवाल, गर्व सांगवान, दिनेश बाना, आराध्य यादव, राज बावा, वासु वत्स, रवि कुमार।

इंग्लैंड- टॉम प्रेस्ट (कप्तान), जॉर्ज बेल, जोशुआ बॉयडेन, एलेक्स होर्टन, रेहान अहमद, जेम्स सेल्स, जॉर्ज थॉमस, थॉमस एस्पिनवाल, नाथन बर्नवेल, जैकब बेथेल, जेम्स कोलेस, विलियम लक्सटन, जेम्स रियू, फतेह सिंह, बेंजामिन क्लिफ।

Related Articles

Back to top button