ब्रेकिंग
Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ... Maharashtra Farmer News: पुणे में किसान ने दिवंगत बैल 'शाहिर' की मूर्ति स्थापित कर पेश की अनूठी मिसा... Simhastha 2028 Ujjain: मंदिर से मस्जिद तक, सिंहस्थ के लिए उज्जैन में बन रही आम सहमति, विकास और आस्था... NHRC Chhattisgarh Update: बार-बार एक्सीडेंट करने वाले ड्राइवरों के लाइसेंस की होगी समीक्षा, ट्रक ड्र... Nikhat Parveen Sabri Arrested: राजनीतिक फंड के नाम पर ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, कई थानों म... Congress Strategy MP CG: कनेक्ट सेंटर से होगी पदाधिकारियों के काम की समीक्षा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस... Chhattisgarh Kabaddi Player News: रायपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव ने संजू देवी को दी बधाई, अंतरराष्ट... Korba Kabaddi Player Sanju Devi: एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली संजू देवी सम्मानित, मुख्यमंत्... Ranchi Hotwar Khelgaon News: झारखंड पुलिस को मिली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी, 22 से 2...
देश

आवारा कुत्तों से शहर परेशान, बच्चे चुका रहे कीमत… रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

आवारा कुत्तों का आतंक शहर से लेकर गांव-देहात तक फैला हुआ है. जिसकी वजह से बच्चें हो या बुजुर्ग सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब आवारा कुत्तों के हमलों के अलावा रेबीज से होने वाली मौतों की घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए चिंता जताई है. आवारा कुत्तों की ओर से छोटे बच्चों को लगातार निशाना बनाने के मामले सामने आ रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक समाचार रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि देश के कई हिस्सों में आवारा कुत्तों के हमले और रेबीज की बिमारी से छोटे बच्चों की जान जा रही है. रिपोर्ट में यह चिंता जताई गई है कि ये घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, और सार्वजनिक स्वास्थ्य तथा सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं.

समाचार रिपोर्ट में परेशान करने वाले तथ्य

जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक है कि हाल की समाचार रिपोर्टों में बताया गया है कि शहर आवारा कुत्तों की समस्या से जूझ रहा है, और सबसे बुरा ये है कि इसका सबसे बड़ा खामियाजा मासूम बच्चे भुगत रहे हैं. इस स्थिति के तथ्य न केवल परेशान करने वाले हैं, बल्कि तुरंत कार्रवाई की मांग भी करते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को CJI की बेंच को भेज दिया है.

हाल ही में शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से आवारा कुत्तों के हमलों की कई चिंताजनक घटनाएं सामने आई हैं. इन हमलों के चलते रेबीज जैसी जानलेवा बिमारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिनका शिकार विशेष रूप से छोटे बच्चे और बुज़ुर्ग हो रहे हैं. हालात पहले से गंभीर होते जा रहे हैं, जिससे लोगों के अंदर डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है. शहरों में बढ़ती हुई भीड़ की वजह से जगह की कमी और शोर इन्हें हिंसक बना रहे हैं.

Related Articles

Back to top button