ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
बिहार

मुजफ्फरपुर में बड़ी साजिश का पर्दाफाश, भाई को घर समेत बम से उड़ाने की करी साजिश 

मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र के रामपुर भेरियाही में छापेमारी कर पुलिस ने डकैत रामनरेश सहनी के घर से नौ केन बम बरामद किया है। रमेश सहनी पूरे गांव को बम से दहलाने व हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। कथैया थानेदार राजपत कुमार को इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए थानेदार ने रामनरेश के घर छापेमारी की। इस दौरान उसके कमरे में जमीन पर रखे नौ केन बम बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने रामनरेश को भी दबोच लिया। कथैया पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद बताया कि राम नरेश सहनी का अपने भाई रमेश सहनी से जमीन विवाद चल रहा था। उसकी हत्या के लिए बम छिपाकर रखा था। थानेदार ने बताया कि बम स्क्वाड की टीम बम को कब्जे में लेकर डिफ्यूज करने की कवायद में जुटी थी। पुलिस की माने तो राम नरेश सहनी हिस्ट्रीशीटर रहा है। अपने समय का कुख्यात डकैत था। उसके घर से वर्षों पहले रायफल आदि बरामद हो चुका है। देवरिया थाने की पुलिस आर्म्स एक्ट में उसे जेल भेज चुकी है।

वर्तमान में उसके नक्सलियों से तार जुड़े हैं। पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि इस बिंदु पर पूछताछ की जा रही है। लेकिन, वह इस संबंध में कई तरह की बातें बता रहा है। पुलिस आरोपित से यह जानने के प्रयास में है कि वह बारूद व अन्य विस्फोटक समाग्री कहां से लाया। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया है। मोबाइल की वैज्ञानिक जांच कराने की कवायद सर्विलांस सेल शुरू कर दी है। थानेदार ने बताया कि रामनरेश के नक्सलियों से संपर्क होने की बात सामने आ रही जिसका सत्यापन किया जा रहा है।  केन बम सुतली से बांधा गया है। उसके अंदर बारूद व अन्य विस्फोटक समाग्री भरे हुए हैं। इससे उसका वजन करीब 250 ग्राम का है। अगर बम फटता तो इसके धमाके से काफी बर्बादी होती। जान माल की भी भारी क्षति होती। पुलिस सूत्रों की माने तो रामनरेश ने ही बम बनाया है। वह वर्षों तक जेल में भी रहा है।

Related Articles

Back to top button