ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
लाइफ स्टाइल

सर्दीयों में लौंग की चाय पीने के फायदे, आइये जाने कैसे बनाएं

अदरक और इलायची की चाय बहुत ही पॉप्युलर है। सर्दियों में ज्यादातर लोग अदरक वाली चाय पीना पसंद है। वहीं, गर्मी के मौसम में इलायची वाली चाय खूब पी जाती है। आप अगर चाय के फैन है, तो आपको ठंड के मौसम में लौंग की चाय भी ट्राई करनी चाहिए। यह चाय स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। लौंग में अनेक प्रकार के पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक और कॉपर जैसे तत्वों से भरपूर होती है।

कैसे बनाएं लौंग की चाय- सबसे पहले लौंग को पीसकर पाउडर बना लें। एक पैन में एक गिलास पानी डालें और साथ ही लौंग का पाउडर भी डाल दे। पानी में उबाल आने तक रूकें। लगभग 3 से 5 मिनट बाद गैस को बंद कर दें और चाय को छान लें। चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें चीनी या गुड़ की जगह शहद भी डाल सकते हैं।

लौंग की चाय पीने के फायदे
1. लौंग में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें कैल्शियम भी होता है, इसलिए इसकी चाय पीने से दांतों में दर्द की समस्या नहीं होती।

2. लौंग की चाय पीने से मुंह की बदबू दूर होती है। साथ ही अगर आपके मसूड़ों से खून आता है, तो आपको रोजाना एक कप लौंग की चाय पीनी चाहिए।

3. लौंग की चाय पीने से आपको पेट की समस्या भी नहीं होती, अगर आपको लूज मोशन की दिक्कत है, तो भी आप अदरक की जगह लौंग की चाय पिएं।

Related Articles

Back to top button