ब्रेकिंग
Amrapali Scam News: महारानी बाग में ईडी का बड़ा एक्शन, आम्रपाली ग्रुप की 54 करोड़ की कोठी कुर्क Opt... MP OBC Reservation Dispute: हाईकोर्ट के फैसले पर सियासत गरमाई, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने Balaghat News: बकोड़ा में जनसंवाद के दौरान आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस नेता, विधायक अनुभा मुंजारे न... MP High Court Decision: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया 27% ओबीसी आरक्षण, 87:13 फॉर्मूले पर दिया ब... Maikal Mountain Landslide: अनूपपुर के धरमदास गांव में दरका पहाड़, 300 मीटर नीचे बसे आदिवासी परिवारों... Chakkajam in Oon: बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली और अन्य इलाकों क... Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प...
राजस्थान

पत्नी प्रताड़ना से पीड़ित पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में पत्नी प्रताड़ना से पीड़ित एक व्यक्ति ने परेशान होकर खुदकुशी कर ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात उद्योग नगर थाना अंतर्गत प्रेम नगर- में एक 24 वर्षीय व्यक्ति ने अपने कमरे में छत के पंखे से फांसी लगा ली। मृतक ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया और अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो मैसेज में उसने कहा है कि उसकी पत्नी, उसे और उसके परिवार को झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक अनिल मीणा के शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए शुरुआत में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक ने कथित तौर पर उस समय फांसी लगा ली जब उसके माता-पिता एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए थे और वह अपने घर में अकेला था। उद्योग नगर थाने के सर्कल इंस्पेक्टर मनोज सिंह सिकरवाल ने बताया कि उसकी पत्नी उसे पहले ही उसके पुश्तैनी घर को छोड़ चुकी है।

Related Articles

Back to top button