ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

चंडीगढ़ कोर्ट में नवजोत सिंह सिद्धू पर मानहानि केस दायर

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू घिर गए हैं। पिछले साल दिसंबर में पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने सुल्तान लोधी में कांग्रेस उम्मीदवार नवतेज सिंह चीमा की चुनावी रैली में पंजाब पुलिस का मजाक उड़ाया था। इस बात को लेकर चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने सिद्धू के बयान का खंडन किया था। अब इस मामले में शुक्रवार को डीएसपी चंदेल ने नवजोत सिद्धू के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है।

गत दिवस चंदेल ने चंडीगढ़ में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अमनइंदर सिंह की कोर्ट में सिद्धू के खिलाफ केस फाइल कर दिया है जिस पर सोमवार को सुनवाई  होगी। सिद्धू ने दो महीने पहले एक चुनावी रैली के कारण पंजाब पुलिस के खिलाफ विवादित बयान दिया था। जिस पर पिछले महीने डीएसपी चंदेल ने सिद्धू को लीगल नोटिस भी भेजा था और उन्हें माफी मांगने को कहा था, लेकिन सिद्धू की तरफ से नोटिस का कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने कोर्ट में केस फाइल कर दिया। चंदेल ने सिद्धू के खिलाफ मानहानि का केस चलाए जाने और उन पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button