ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में परिचारक भर्ती परीक्षा 21 फरवरी से

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में परिचारक की भर्ती के लिये 21 फरवरी से दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके लिये रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर के क्षेत्रीय मुख्यालय कार्यालयों को केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा जनवरी में ही होनी थी छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अध्यक्ष अंकित आनंद ने बताया, परिचारक (लाइन) के तीन हजार पदों के लिये एक लाख 36 हजार आवेदन आए हैं। कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुसार शारीरिक दूरी बनाए रखने की बाध्यता को देखते हुए प्रथम चरण में टेक्निकल मेरिट लिस्ट के आधार पर 3 हजार 450 आवेदक को आमंत्रित किया गया है। उन्हें उनके निवास के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं। यदि पदों की पूर्ति प्रथम चरण में नहीं हो पाती तो दस्तावेजों के सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए टेक्निकल मेरिट लिस्ट के अनुसार द्वितीय चरण में पात्र उम्मीदवारों को बुलावा पत्र भेजा जाएगा।

परिचारक लाइन के लिए जगदलपुर में 261 पद, अंबिकापुर में 305 पदों पर भर्ती होनी है। प्रदेश के शेष पांच क्षेत्रों में 2 हजार 434 पदों में भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए ओबीसी के लिए 479, अनुसूचित जाति के लिए 334 और अनुसूचित जनजाति के लिए 813 पदों पर भर्तियां प्रस्तावित हैं। भर्ती में 1374 पद अनारक्षित रखे गए हैं। भर्ती प्रक्रिया अगस्त-सितम्बर 2021 से शुरू हुई थी। कंपनी ने 10वीं पास युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मंगाए थे। बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में वहां के मूल निवासियों को ही आवेदन की पात्रता थी।

Related Articles

Back to top button