ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
महाराष्ट्र

लता मंगेशकर के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित, आधा झुका रहेगा तिरंगा

नई दिल्ली: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का मुंबई (Mumbai) में आज (रविवार को) निधन हो गया. लता मंगेशकर की याद में केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक (Two Day National Mourning) घोषित किया है. इस दौरान देश का तिरंगा झंडा लता मंगेशकर की याद में आधा झुका रहेगा.

प्रधानमंत्री ने जताया दुख
पीएम मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है. उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी. लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है. उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की. ओम् शांति.’

भारत में रहेगा 2 दिन का राष्ट्रीय शोक
भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2 दिन के राष्ट्रीय शोक (National Mourning) की घोषणा की. 6 फरवरी और 7 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा. पूरे देश में इस दौरान देश का तिरंगा झंडा झुका रहेगा.

लता मंगेशकर ने गाए 5 हजार से ज्यादा गाने
गौरतलब है कि भारत रत्न लता मंगेशकर ने कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने 5 हजार से ज्यादा गाने गाए. लता मंगेशकर के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं.

Related Articles

Back to top button