ब्रेकिंग
पालतू कुत्ते ने 8 साल के मासूम को काटा, कोर्ट ने मालिक को ठहराया जिम्मेदार, सुनाई सजा Indore Honor Killing: प्रेमी से मिलने जा रही बहन को भाई ने उतारा मौत के घाट, मां के साथ मिलकर रची सा... OHE तार पर चढ़ा सांप और हुआ जोरदार धमाका, बाल-बाल बची पूर्णिया स्पेशल ट्रेन Bihar Land Mafia: पटना में 37 करोड़ की जमीन पर कब्जे का खेल, STF ने 18 कुख्यात अपराधियों को दबोचा CM Yogi in Pratapgarh: सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? UP Election 2027: कानपुर में सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग' नारे से मची हलचल Damoh SI Viral Reel: 'खुद की समस्या सुलझ नहीं रही...', वर्दी में रील बनाकर फंसी महिला SI, जांच शुरू Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत
खेल

भारत Vs वेस्टइंडीज का पहला वनडे आज, 1000 वनडे खेलने वाला भारत बनेगा पहला देश 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह भारतीय क्रिकेट टीम का इस फॉर्मेट में 1000वां मैच होगा। दुनिया में पहली बार कोई टीम 1000 वनडे खेलने का माइलस्टोन हासिल करेगी।100वां वनडे टीम इंडिया के लिए बहुत ही खास होने वाला है। भारत ने अपना पहला वनडे 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। टीम ने 2000 और 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया।अब तक भारत ने 999 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान टीम ने 518 जीत दर्ज की, जबकि 431 में हार का सामना करना पड़ा। 9 मुकाबले टाई रहे और 41 का कोई रिजल्ट नहीं निकला। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया (958) सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाली दूसरी टीम है। जबकि पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है।

विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा की बतौर फुलटाइम वनडे कैप्टन ये पहली सीरीज होगी। साथ ही विराट पहली बार रोहित की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। रोहित विराट के छठे वनडे कैप्टन होंगे। इससे पहले विराट (एमएस धोनी, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, गौतम गंभीर और केएल राहुल) की कप्तानी में खेल चुके हैं।

टीम इंडिया के लिए इस जोड़ी ने बीते 8 से 9 सालों में बहुत कमाल का खेल दिखाया है। वेस्टइंडीज सीरीज में भी दोनों से फैंस को ऐसी ही उम्मीद रहेगी। रोहित अभी तक कुल 10 बार इस फॉर्मेट में टीम की अगुआई कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 8 मैच जीते और केवल 2 में हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमें- भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर , शाहरुख खान।

वेस्टइंडीज – कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलन, एनक्रुमाह बॉनर, डेरेन ब्रावो, शामार ब्रूक्स, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, केमार रोच, रोमारियो शेफर्ड, ओडेन स्मिथ और हेडन वाल्श जूनियर।

Related Articles

Back to top button