ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
छत्तीसगढ़

सरकारी नोकरी लगवाने का झांसा देकर एक लाख दस हजार की ठगी

जिले में सरकारी नोकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने का मामला लगातार उजागर हो रहा है। इसी सिलसिले में कोतवाली पुलिस ने एक दिव्यांग पीड़ित की शिकायत पर अपराध दर्ज किया है। पीड़ित दिव्यांग समल साय, सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के बरपारा का निवासी है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से की गई शिकायत में बताया है आरोपित ने शिक्षा विभाग में बड़े अफसरों से पहचान होने का दावा करते हुए शिक्षाकर्मी की नोकरी लगवाने की बात उन्हें बताई रही। चाचा के कहने पर वह जशपुर के बस स्टैंड में आरोपित बुधराम से अपने एक दोस्त हिराधन और भाई घरभरन के साथ मिला और बातचीत के बाद नोकरी लगवाने के लिए बतौर एडवांस 10 हजार रुपए दे बाकी 1 लाख 60 हजार रुपये बाद में देना तय हुआ। पीड़ित के मुताबिक आरोपित द्वारा जोर दिए जाने पर वह 1 जनवरी 2009 को चाचा के घर मे मित्र हिराधन और चाचा के मकान मालिक की उपस्थिति में दिया। रुपये लेने के दौरान आरोपी बुधराम ने एक माह के अंदर शिक्षाकर्मी का नोकरी लगाने का भरोसा दिया था। लेकिन आज तक नोकरी नही लगा। रु

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सड़क हादसे में कमर में चोट लग जाने से वह दिव्यांग हो चुका है और आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित शिक्षक बुधराम तुरी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते सप्ताह जशपुर पुलिस ने बगीचा और पत्थलगांव थाने में हुई इसी तरह की ठगी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button