ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
लाइफ स्टाइल

ज्यादा पानी पीने से क्या होता है, रोजाना कितने लीटर पानी पीना चाहिए 

आप बचपन से हमेशा सुनते आ रहे हैं कि आपको खूब पानी पीना चाहिए। वहीं, हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार रोजाना 2-3 लीटर पानी पीना बेहद जरूरी है लेकिन कुछ स्थितियां ऐसी हैं, जब आपको ज्यादा पानी पीने से परहेज करना चाहिए। इन स्थितियों में ज्यादा पानी पीने से आपको कई हेल्थ इश्यू हो सकते हैं।कब न पिएं पानी
1. आपको जिम या वर्कआउट के तुरन्त बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
2. आपको खाना खाने के तुरन्त बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
3. कुछ लोगों को चाय से ठीक पहले पानी पीने की आदत होती है लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। आपको चाय या कॉफी के ठीक पहले पानी नहीं पीना चाहिए।
4. चटपटा खाने के तुरन्त बाद भी आपको पानी नहीं पीना चाहिए, इसकी जगह आप खाने के साथ लस्सी रख सकते हैं।

ज्यादा पानी पीने से क्या होता है- ज्यादा पानी पीने से शरीर में नमक और इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा कम हो जाती है। वहीं इससे आपका पेट फूल भी सकता है और साथ ही उल्टी, सिर दर्द जैसी समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा अगर स्थिति बिगड़ने पर इंसान बेहोश भी हो सकता है। ज्यादा पानी पीने से ओवरहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है. वहीं, अगर आप रोजाना 2-3 लीटर से ज्यादा पानी पीते हैं, तो इससे कोशिकाओं में सूजन आ सकती है, जिससे आपके हेल्थ इश्यू बढ़ सकते हैं।

कितना पानी पीना सही – हर किसी की बॉडी अलग होती है इसलिए ऐसा कहना कि आपको रोजाना 2-3 लीटर पीना चाहिए, ऐसा सभी के लिए जरूरी नहीं है खासकर जब आप लिक्विड ड्रिंक्स ज्यादा पीते हों। आप जब भी पानी पिएं, हमेशा बैठकर ही पिएं। खड़े होकर पानी पीने से कई हेल्थ इश्यू हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button