ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
मनोरंजन

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की अस्थियां घर लेकर पहुंचे भतीजे आदिनाथ

लता मंगेशकर का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को उनके भतीजे आदिनाथ अस्थि संचय के लिए शिवाजी पार्क पहुंचे। जहां लता जी की अस्थियों को विधि विधान के साथ तीन कलशों में रखा गया। मंगेशकर परिवार की तरफ से कुल 2 पंडितों ने आदिनाथ के साथ पूरे विधि विधान से अस्थियों की प्रकिया पूरी की। पंडितों द्वारा विधि प्रक्रिया पूरी करने के बाद लता मंगेशकर जी की अस्थियां उनके भाई और संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे आदिनाथ मंगेशकर को सौंप दी गईं। जिसके बाद आदिनाथ अस्थियों को लेकर लता मंगेशकर के निवास स्थान पेडर रोड स्थित प्रभु कुंज पहुंचे। इसके बाद अब परिवार के लोग निर्णय लेंगे की अस्थियों का विसर्जन कहां किया जाएगा। कुल तीन कलशों में लता जी की अस्थियों को रखा गया है, इसलिए अंदेशा है कि अलग-अलग जगहों पर अस्थियों का विसर्जन किया जा सकता है। हालांकि, लता जी अस्थियों को कहां विसर्जित किया जाएगा, इसको लेकर अभी तक परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button