ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

हरियाणा में 1544 नए कोरोना संक्रमित मरीज और नौ की मौत

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में नौ मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण जान चली गई, जबकि 1544 नए मरीज सामने आए हैं। करनाल-सिरसा में 2-2, गुरुग्राम, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और चरखी दादरी में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा। वहीं, प्रदेश में संक्रमण दर भी कम होकर 5.56 प्रतिशत आ गई है। इसी प्रकार, रिकवरी 97.46, मृत्यु दर 1.08 फीसदी है। कुल एक्टिव केसों की संख्या 14113 है, जबकि 13865 मरीज घरों में रह कर ही इलाज ले रहे हैं। रविवार को नए केसों में गुरुग्राम में 565 और फरीदाबाद में 149 केस मिले हैं। शेष 20 जिलों में आंकड़ा 100 से नीचे रहा है। हिसार में 86, सोनीपत में 69, करनाल में 22, पानीपत में 30, पंचकूला में 27, अंबाला में 43, सिरसा में 55, रोहतक में 39, यमुनानगर में 93, भिवानी में 43, कुरुक्षेत्र में 46, महेंद्रगढ़ में 63, जींद में 34, रेवाड़ी में 34, झज्जर में 16, फतेहाबाद में 11, कैथल में 19, पलवल में 30, चरखी दादरी में 62 और नूंह में 8 केस मिले हैं।

Related Articles

Back to top button