ब्रेकिंग
सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम
हरियाणा

पंजाब चुनाव से पहले जेल से बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम, मिली 3 सप्ताह की छुट्टी

पंजाब चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आ रहा है। अपनी दो शिष्यों से बलात्कार के मामले में वर्तमान में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम को तीन सप्ताह की छुट्टी दी गई है। जेल के एक अधिकारी ने अगले तीन सप्ताह के लिए डेरा प्रमुख की रिहाई की पुष्टि की है। उसे अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक कई बार आपातकालीन पैरोल दी गई थी, लेकिन इस बार उसे फर्लो दी गई है। हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने कहा कि कानून के अनुसार, हर कैदी का फरलो पाने का अधिकार है और यही डेरा प्रमुख पर भी लागू होता है। राम रहीम की रिहाई को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है, जहां 20 फरवरी को मतदान होगा। सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का पंजाब की कई विधानसभा सीटों पर प्रभाव है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि गुरमीत राम रहीम को फर्लो देने का किसी चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है, उन्होंने जोर देकर कहा कि डेरा प्रमुख को प्रक्रियाओं के अनुसार, फर्लो मिली है।

Related Articles

Back to top button