ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
उत्तरप्रदेश

यूपी चुनाव में दीदी की एंट्री लखनऊ पहुंचेंगी ममता बनर्जी अखिलेश के लिए प्रचार भी करेंगी

लखनऊ । यूपी विधानसभा चुनाव में अब ममता बनर्जी भी खेला करने पहुंच रही हैं। ममता लखनऊ आ रही हैं। वे यहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बैठक करेंगी और आज को अखिलेश के समर्थन में वर्चुअल रैली भी करेंगी। गौरतलब है कि अखिलेश भले ही बंगाल चुनाव में दीदी के लिए प्रचार करने नहीं पहुंचे थे लेकिन ममता बनर्जी को उन्होंने खुला समर्थन दिया था। अब उसी कर्ज की वापसी ममता लखनऊ दौरे में करने जा रही हैं जिसका एलान कल रैली और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकता है।बता दें कि खुद अखिलेश यादव भी चाहते थे कि दीदी यूपी में उनकी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करें। अब तक एसपी को क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ एनसीपी, आरजेडी समर्थन दे चुके हैं और अब टीएमसी का साथ मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि सीएम ममता बनर्जी पहले ही साफ कर चुकी हैं कि टीएमसी यूपी में चुनाव नहीं लड़ेगी टीएमसी का यूपी में जनाधार भी नहीं है लेकिन ममता का समर्थन अखिलेश की ताकत और बढ़ाएगा। गौर करने वाली बात ये है कि ये 2022 से आगे बढ़कर ममता का 2024 का प्लान है जिसमें वो अपनी पीएम पद की दावेदारी के लिए क्षेत्रीय दलों से हाथ मिला रही हैं।  ममता बनर्जी गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस दलों का मोर्चा बनाना चाहती हैं। यूपी में अखिलेश इसमें अहम कड़ी हैं।

Related Articles

Back to top button