ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
देश

Jio का बड़ा धमाकाः 500 रुपये मासिक रिचार्ज पर Unlimited इंटरनेशनल कॉल की सुविधा

रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी ने सोमवार को रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सेवा ‘जियो गीगा फाइबर’ को पांच सितंबर से देशभर में शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ कंपनी न्यूनतम 100 एमबीपीएस की इंटरनेट गति, आजीवन मुफ्त फोन कॉल, मुफ्त एचडी टीवी और डिश उपलब्ध कराएगी। इसके लिए न्यूनतम शुल्क 700 रुपये मासिक होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी यहां कंपनी की 42वीं वार्षकि आम सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जियो लैंड लाइन से 500 रुपये मासिक किराए पर अमेरिका और कनाडा में असीमित अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल की भी पेशकश की।

अंबानी ने कहा- भारत में जियो गीगा फाइबर की सबसे न्यूनतम स्पीड 100 एमबीपीएस होगी। हमारे पास इसके तहत एक जीबीपीएस तक की स्पीड उपलब्ध कराने के प्लान हैं। हमने हर घर तक इसकी पहुंच बनाने के लिए अपने प्लान को वैश्विक दरों के दसवें हिस्से के बराबर रखा है।’ उन्होंने कहा कि ‘जियो गीगा फाइबर’ के प्लान 700 रुपये मासिक से शुरू होकर 10,000 रुपये मासिक तक होंगे। इसके अलावा 2020 के मध्य तक जियो गीगा फाइबर के प्रीमियम ग्राहक घर बैठे फिल्म के रिलीज के दिन ही उसे देख सकेंगे। इसे जियो ने ‘फस्र्ट डे फस्र्ट शो’ का नाम दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button