ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
व्यापार

3 महीने में मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया 1431% का धमाकेदार रिटर्न

आपको एक और मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बता रहे हैं, जिसे महज तीन महीने में ही निवेशकों को लखपति बना दिया है। आज बात करेंगे कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की। पैकेजिंग क्षेत्र में सक्रिय कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड साल 1993 में शुरू हुई थी। यह एक स्‍मॉल कैप कंपनी है जिसका मार्केट कैप 46.10 करोड़ रुपए है। महज तीन महीने में कंपनी के शेयरों ने 1431.67 फीसदी का रिटर्न दिया है और निवेशकों को मालामाल बना दिया है।

पिछले तीन महीने में कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयरों ने ट्रेडर्स को जोरदार मुनाफा दिया है। अगर तीन महीने की बार करें तो 8 नवंबर को कंपनी के एक शेयर की कीमत 60 पैसे थी और इस समय कंपनी के एक शेयर की कीमत 9.19 रुपए है। इस हिसाब से शेयरों ने निवेशकों को  तीन महीने में 1431.67 फीसदी का रिटर्न दिया है। जिन निवेशकों ने तीन महीने पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपए का निवेश किया था, आज उनके निवेश की कीमत 15.39 लाख रुपए पर पहुंच गई है।  कैसर कॉर्पोरेशन के शेयर का मार्केट कैप 46.10 करोड़ रुपये है। कैसर कॉर्पोरेशन के शेयर की कीमत में 52 सप्ताह का उच्च 9.19 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 0.35 रुपए है। कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड का स्टॉक का पीई 25.99 है। कंपनी का प्राइस टू बुक रेश्यो 4.95 है। कैसर कॉर्पोरेशन के शेयर का ईपीएस (पिछले 12 महीने) 0.35 है

Related Articles

Back to top button