ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
धार्मिक

माघ पूर्णिमा पर न करें ये 10 गलतियां वरना हो सकता है नुकसान

माघ मास का अंतिम दिन होता है माघ पूर्णिमा। इस दिन स्नान, दान और तर्पण का खास महत्व होता है।
ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, माघी पूर्णिमा पर भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इसीलिए इस दिन सभी देवता धरती पर आकर संगम में स्नान करते हैं। । इसलिए इस दिन गंगाजल में स्नान, आचमन या उसका स्पर्श मात्र भी पुण्य फलदायक होता है। माघ पूर्णिमा के दिन ये 10 गलतियां नहीं करना चाहिए।
1. माघ पूर्णिमा के दिन सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए और न ही दिन में सोना चाहिए। यदि ऐसा करते हैं तो जीवन में दुर्भाग्य आता है।

2. इस दिन घर-आंगन को किसी भी प्रकार से अस्वच्छ नहीं रखना रखना चाहिए अन्यथा धन की देवी लक्ष्मी रूठ जाएगी और नकारात्मक उर्जा का वास हो जाएगा।

3. इस दिन पितरों, पिता, दादा और घर के बड़े बुढ़ों का अपमान नहीं करना चाहिए। अन्यथा पितृदोष लग जाएगा।
4. इस दिन किसी की भी बुराई करना या निंदा करना वर्जित है।

5. इस दिन घर में किसी भी प्रकार की कलह नहीं करना चाहिए। अन्यथा जीवन से सुख और शांति चली जाएगी।

6. इस दिन काले वस्त्र पहनना वर्जित है।

7. इस दिन बाल नहीं काटना चाहिए। दाढ़ी बनाना और नाखून काटना भी वर्जित माना गया है। ऐसा करने से जीवन में तमाम तरह की मुसीबतें आने लगती हैं।
8. इस दिन किसी भी प्रकार की तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन हो सके तो उपवास रखना चाहिए। इस दिन शराब आदि नशे से भी दूर रहना चाहिए। इसके शरीर पर ही नहीं, आपके भविष्य पर भी दुष्परिणाम हो सकते हैं।

9. इस दिन किसी भी प्रकार से देवी-देवता और जल का निरादर नहीं करना चाहिए। क्योंकि हर तरह का जल गंगा का पवित्र जल बन जाता है।

10. इस दिन शरीर को किसी भी प्रकार से गंदा नहीं रखना चाहिए और स्नान जरूर करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button