ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
विदेश

भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहा केरल एक बार फिर मुसीबत है। केरल में बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है। राज्य में अब तक कुल 76 लोगों की जान जा चुकी है। लोगो अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगाहों पर पहुंच गए हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बाढ़ पीड़ितों का हाल लेने केरल के वायनाड पहुंचे। उन्होंने कैथपॉयिल रिलीफ कैंप में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल ने बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और उनमें खाने-पीने की चीजें और जरूरी सामान भी दिए।  बाढ़ पीड़ितों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा- ‘आपके सांसद के रूप में मैंने मुख्यमंत्री को फोन किया। उनसे यथा संभव मदद करने की गुजारिश की है। मैंने पीएम मोदी को फोन किया है। उन्हें बताया कि केरल को केंद्र से मदद की जरूरत है। बता दें कि चार राज्यों में बारिश और बाढ़ से अबतक 174 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में अब तक बाढ़ से सबसे ज्यादा 76 लोगों की मौत हो चुकी है।

जब से जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म हुई है तब से ही पाकिस्तान की बौखलाहट देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ दोनों देश खुशी-खुशी बकरीद का त्यौहार मना रहे हैं। वहीं बॉर्डर पर आज सैनिकों के बीच मिठाइयों का अदान प्रदान नहीं हुआ। अटारी वाघा बॉर्डर पर भारत के जवानों ने पाकिस्तान के जवानों को मिठाई दी, लेकिन उन्होनें लेने से इनकार कर दिया। लेकिन भारत-बांग्लादेश सीमा पर भी बकरीद धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर फुलबाड़ी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच मिठाइयां बांटी।

आपको बता दें कि 370 हटने के बाद से पाकिस्तान की खीझ साफ तौर पर देखी जा रही है। इससे पहले पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस को रद्द कर दिया था और पंज आब बस सेवा की रोक दी थी।जब भी कोई त्यौहार होता है तो देश की सीमाओं  पर मिठाई बांटी जाती है। दोनों देशों के जवान एक दूसरे को मिठाईयां बांटते हैं और एक दूसरे की खुशी में शामिल होते हैं।

भारत द्वारा लिये गए एतिहासिक फैसले के बाद से पाकिस्तान को कोई भी बात हजम नहीं हो रही है। फि वो बार बार ऐसी हरकतें कर रहा है, जिससे वो अपनी जलन और अपना गुस्सा दुनिया के सामने जाहिर कर रहा है। गौरतलब है कि पूरे देशभर में बकरीद का त्यौहार बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। एक दूसरे को लोग बधाई संदेश दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button