ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज ने महिला स्व-सहायता समूहों को दी सौगात

भोपाल। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्व-सहायता समूह के सदस्यों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन सौ करोड़ रुपये के कर्ज का वितरण किया। इसके लिए एक कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे हाल में आयोजित किया जा रहा है, जहां से मुख्‍यमंत्री शिवराज इस समय महिला स्‍व-सहायता समूहों के सदस्यों से वर्चुअल संवाद कर रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री शिवराज ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्‍ज्‍वलन कर किया।इस कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज ने महिला स्‍व-सहायता समूहों के सदस्‍यों को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन से ही मैंने बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव होते देखा है। तभी से दिमाग में यह बात बैठ गई कि मां, बहन और बेटी के सशक्तिकरण के लिए हर संभव कार्य करना है! मुख्यमंत्री चौहान से संवाद के दौरान देवास जिले की रुबीना ने बताया कि वह राज्य आजीविका मिशन ने उनका जीवन बदल दिया है। एक वक्त था जब वह मजदूरी करती थीं। आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद वह गांव-गांव जाकर कपड़ा बेंचती हैं और लगभग 30 हजार रुपए महीने की कमाई कर रही हैं। रुबीना ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने बैरागढ़ से 5000 रुपए कपड़ा लाकर अपने गांव में बेचा व फिर धीरे-धीरे दूसरे गांव तक अपनी पहुंच बनाई। पहले वह गठरी बांधकर पैदल ही गांव-गांव जाती थीं, लेकिन आज वह मारुति वैन में अपनी दुकान सजाकर गांव-गांव कपड़ा बेचती हैं।

Related Articles

Back to top button