ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में ट्रेलर और ट्रक में भीषण टक्कर के बाद आग लगने से एक ड्राइवर जिंदा जला

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में ट्रेलर-ट्रक में आमने-सामने जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रेलर चालक को बचने का मौका ही नहीं मिला, वह जिंदा जल गया, जबकि ट्रक चालक कूद गया, इसलिए बच गया। हादसा बागनदी क्षेत्र के चिरचारी में नेशनल हाईवे-53 पर हुआ। हादसे में राजस्थान के अजमेर जिले के गोपालबाड़ी निवासी ट्रेलर चालक अमरचंद जाट (36) की मृत्यु हो गई। वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित जिंदल स्टील से सरिया व एंगल भरकर कर्नाटक ले जा रहा था। तभी गलत दिशा से आया ट्रक ट्रेलर से सामने से भिड़ गया। दोनों वाहनों में भीषण टक्कर के साथ ही आग लग गई। ट्रेलर का कैबिन तोड़ता हुआ ट्रक अंदर घुस गया। ट्रेलर के कैबिन में आग इतनी भयानक थी कि चालक को निकलने का मौका तक नहीं मिला। आग की लपटें और काला धुआं दूर कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। दोनों गाड़ियों की आग पर काबू करने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी।

Related Articles

Back to top button