ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सभी विकासखंडों में खुलेंगे हिंदी के उत्कृष्ट विद्यालय

रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित प्रदर्शनी में स्कूल शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी में स्वामी आत्मानंद स्कूल की अधोसंरचना के माडल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। प्रदेश में 171 अंग्रेजी के उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद विद्यालय संचालित हैं और अब प्रदेश के सभी विकासखंडों में हिंदी के उत्कृष्ट विद्यालय खोलने की तैयारी है।यहां बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास, माडर्न लेबोरेटरी, लाइब्रेरी और डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। साइंस कालेज में लगी प्रदर्शनी के विभिन्न स्टालों का अभिभावकों ने अवलोकन किया। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से आए शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचारों की सराहना की। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रदेश के 72 हजार बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का अवसर मिला है

स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि कोरोना काल में जब स्कूल बंद हो गए थे तब प्रदेश में कई नवाचारों से बच्चों की पढ़ाई शुरू हुई। पढ़ई तुंहर दुआर, मल्टी मीडिया, हमारे प्रकाशन, नवा जतन आंकलन, अंगना म शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, टाय स्टाल, सिनेमा वाले गुरूजी सहित कई नवाचारी गतिविधियों, आइटीआइ, समग्र शिक्षा, एससीईआरटी, राज्य साक्षरता मिशन के स्टालों का भी निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button