ब्रेकिंग
शराब दुकान के खिलाफ तिलहरी में 'चक्काजाम'! सड़क पर डटे लोग, जबलपुर-मंडला रोड पर घंटों थमा रहा ट्रैफि... मैहर में रिश्तों का कत्ल! नशे के लिए दादी ने नहीं दिए पैसे, तो पोते ने ब्लेड से किया जानलेवा हमला। मध्य प्रदेश की चांदी! केंद्रीय टैक्स और ग्रांट से मिलेंगे हजारों करोड़, विकास कार्यों को मिलेगी नई र... रीवा को बड़ी सौगात: 200 बेड का अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल तैयार, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ₹321 करोड़ ... छोटी काशी में सजा साहित्य का महाकुंभ: देश भर से जुटे दिग्गज साहित्यकार, हिंदी को वैश्विक मंच दिलाने ... खजुराहो में कोहराम: होटल का जहरीला खाना खाने से 5 कर्मचारियों की मौत, फूड सैंपल फेल होने पर 16 लाख क... ग्वालियर: यूनिवर्सिटी की एक चूक और छात्रों का सपना टूटा! क्रॉस कंट्री रेस की सूचना न मिलने से खिलाड़... अनोखी कलाकारी! पुराने सिक्कों और अनाज से उभरी निर्मला सीतारमण की छवि, अब ओल्ड क्वाइन्स म्यूजियम की उ... छिंदवाड़ा: परासिया नगर पालिका अध्यक्ष को BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के निष्कासन से सियासी ग... इंदौर मैराथन में मातम: फिनिशिंग लाइन से महज 100 मीटर पहले कोलकाता के युवक को आया कार्डियक अरेस्ट, हु...
देश

प्रकाश जावड़ेकर बोले- सरकार का अगला कदम पीओके

इंदौर। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इंदौर में कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अब सरकार का अगला कदम पीओके है। केंद्रीय मंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर कहा कि वहां मंदिर तो पहले से बना हुआ है अब वहां भव्य मंदिर बनाने की जरूरत है। पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर दिए गए केंद्रीय मंत्री के इस बयान से यह मायने निकाले जा रहे हैं कि अब सरकार इसे लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। मंत्री श्रावण के आखिरी सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में दर्शन करने के लिए आए थे, इससे पहले उन्होंने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बयान दिया।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पहले ही घबराया हुआ है। ऐसे में मंत्री के इस बयान से पाकिस्तान में बड़ी हलचल मच सकती है। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस और भारत आने वाली बस भी बंद कर दी है। वहां भारत द्वारा उठाए गए कदम का लगातार विरोध चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button