ब्रेकिंग
रांची में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ कम नामांकन वाले वोकेशनल कोर्स को लेकर रांची यूनिवर्सिटी का नया फैसला, छात्रों में उलझन झारखंड के विभिन्न जिलों में हर्षोल्लास और पारंपरिक आस्था के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ लोहरदगा में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड, पत्नी और उसके कथित प्रेमी को टांगी से काटा सिमडेगा के कांग्रेस विधायक पर लगे यौन शोषण के आरोपों से झारखंड की राजनीति गरमाई मुख्यमंत्री मोहन यादव का शहडोल दौरा, ब्यौहारी को देंगे 342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात बुंदेलखंड के सागर में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ मंच से इस्तीफे की पेशकश करना सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को पड़ा भारी दुबई के सफल दौरे के बाद स्वदेश लौटे बाबा बागेश्वर, शेखों और भक्तों को सुनाई रामकथा फुटबॉल के रोमांच से एक बार फिर गुलजार हुआ छतरपुर, सातवीं राष्ट्रीय अंडर-14 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
उत्तरप्रदेश

महाभारत के भीम प्रवीण कुमार सोबती का 74 साल की उम्र में निधन

महाभारत के भीम यानी प्रवीण कुमार सोबती का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर स्पाइनल प्रॉब्लम से ग्रसित थे। हालांकि निधन की मुख्य वजह अभी तक सामने नहीं आई है। फिल्मों में काम करने से पहले प्रवीण एथलीट थे।पिछले साल एक मीडिया इंटरव्यू में प्रवीण कुमार ने कहा था कि मैं काफी समय से घर में ही रह रहा हूं। तबीयत ठीक नहीं रहती है, जिसके कारण डॉक्टर ने खाने में भी कई तरह के परहेज करने को बोला है। स्पाइनल प्रॉब्लम भी है। मेरी पत्नी वीणा मेरा देखभाल करती है। एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है और अब वह मुंबई में रहती है।

प्रवीण एक्टिंग में आने से पहले एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह एशियन गेम्स में चार मेडल जिसमें 2 स्वर्ण,1 रजत और 1 कांस्य जीता था। उन्होंने दो ओलंपिक खेलों में भी भारत को रिप्रेजेंट किया है। खेल में अच्छे योगदान की वजह से उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया गया था। इसके साथ ही प्रवीण को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी भी मिली थी। स्पोर्ट्स में सफल होने के बाद उन्होंने फिल्मों में आने का फैसला किया था।

Related Articles

Back to top button