ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
खेल

PSL 2022 में जेसन रॉय का दिखा शानदार अवतार, चौके-छक्के से बनाए 92 रन

पाकिस्तान सुपर लीग के 15वें मैच में जमकर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिली। सोमवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेले गए मैच में दोनों टीमों ने 200+ रन बनाए। रोमांचक मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने सात विकेट से जीत दर्ज की और इस जीत के हीरो रहे जेसन रॉय। इंग्लैंड के इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज ने महज 57 गेंदों पर 116 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने कुल 11 चौके और आठ छक्के जड़े।  जेसन रॉय ने सिर्फ बाउंड्री से ही 92 रन बटोरे।

क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। फखर जमां और अब्दुल्ला शफीक ने टीम को बढ़िया शुरुआत भी दिलवाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 61 रन जोड़े।  क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए जेसन रॉय ने शुरू से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। अशन अली सात रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद जेम्स विंस ने रॉय का अच्छा साथ निभाया। रॉय 116 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विंस 49 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। मोहम्मद नवाज ने 12 गेंद पर 25 रनों की पारी खेली। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 19.3 ओवर में ही तीन विकेट गंवाकर 207 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

Related Articles

Back to top button