ब्रेकिंग
जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ... अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की नई पाबंदियों की तैयारी, राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'अपनी शर्तों पर खत्म ... झारखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: 23 और 24 अगस्त को इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी, IMD का... झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का बड़ा अभियान: 63 लाख से अधिक वोटरों को नोटिस जारी रामगढ़ के हेहल स्थित स्पंज आयरन फैक्टरी में भीषण टरबाइन ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 गंभी...
खेल

वर्ल्ड कप टीम में चयन नहीं होने से निराश क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्‍स खेलेंगी हॉकी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्‍स क्रिकेट के बाद अब जल्द ही हॉकी खेलती हुई नजर आएंगी। वह मार्च-अप्रैल में न्‍यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी महिला वनडे ​विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने से निराश हैं। विस्फोटक बल्लेबाज ने अब अपना दूसरा पसंदीदा खेल हॉकी खेलने का फैसला किया है। रोड्रिग्‍स 11 से 16 फरवरी तक होने वाले मुंबई के विलिंगडन कैथोलिक जिमखाना रिंक टूर्नामेंट में अंकल्‍स किचन यूनाइटेड स्‍पोर्ट्स टीम की ओर हॉकी खेलती ​हुई नजर आने वाली है। उनकी हॉकी टीम ने इंस्‍टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। पोस्ट में रोड्रिग्‍स हॉकी स्टिक पकड़ी हुई है।

21 साल की रोड्रिग्‍स जब करीब आठ साल की थीं तब से उन्होंने स्‍कूल में हॉकी और क्रिकेट दोनों खेलना शुरू कर दिया था। इसके अलावा वह हॉकी में अंडर-17 लेवल में मुंबई और महाराष्ट्र को भी रिप्रजेंट कर चुकी हैं। इन दिनों वह ड्रिबलिंग, पासिंग के अलावा स्‍कोरिंग की प्रैक्टिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button