ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

रांची में प्रतिमा विसर्जन जुलूस में हंगामा, लाठी-डंडे से पुलिस को पीटा

झारखंड में गिरिडीह के बाद रांची से भी सरस्वती पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा बवाल की खबर है। कांके के वेटनरी कॉलेज के समीप रिंग रोड पर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन में शामिल कुछ लोगों ने रविवार रात सड़क जाम कर जमकर बवाल किया। जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों को खदेड़कर लाठी-डंडे से पीटा। इस दौरान पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया। इसके बाद वर्दी फाड़कर पैसे भी लूट लिए।हमले में कांके थाने के एसआई अभिजीत रंजन समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिसकर्मी पहुंचे और लाठियां चटकाई तब लोग शांत हुए। इस दौरान इस इलाके में घंटों अफरातफरी मची रही। इस मामले में अभिजीत के बयान पर सात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस ने चार आरोपी आनंद तिर्की, अजीत कुमार महतो, रोहित राम और दीपक मुंडा उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक झारखंड पुलिस का जवान है। वहीं इस घटना में शामिल तीन आरोपी शिवम मुंडा, मनजीत महतो और सुमित महतो फरार हैं। पुलिस इन्हें दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है।

कांके थाना प्रभारी बृज कुमार दल-बल के साथ रविवार रात सुकुरहुट्टू में मूर्ति विसर्जन के बाद लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि वेटनरी कॉलेज जाने वाले रास्ते में जुमार पुल के समीप मूर्ति विसर्जन करने जा कुछ लोगों ने सड़क पर गाड़ी लगाकर जाम कर दिया है और आपस में झगड़ रहे हैं। एसआई अभिजीत रंजन जाम हटाने गए। इसी क्रम में जुलूस में शामिल 10 से 15 की संख्या में बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की गाड़ी को घेर लिया। गाली गलौज करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों की संख्या अधिक होने से पुलिस पीछे हट गई। इसके बाद बदमाशों ने सड़क पर उत्पात मचाया।

Related Articles

Back to top button