Breaking
CAA को लेकर त्रिपुरा सरकार का बड़ा कदम, नागरिकता देने के लिए बनाई कमेटी दिल्ली में लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत.. महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह ... हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल

चंबल किनारे सजी टेंट सिटी, होंगे एडवेंचर स्पोर्ट्स

मंदसौर : पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री उषा ठाकुर ने बुधवार शाम गांधीसागर में चंबल नदी के किनारे झील महोत्सव का शुभारंभ किया। जमीन, जल और हवा में साहसिक खेलों के खूबसूरत मिश्रण वाला महोत्सव मंदसौर जिले के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। ठाकुर ने कहा कि गांधीसागर में चतुर्भुज नाला के शैल चित्र अद्भुत हैं। ये अपनी कहानी दुनिया को बता रहे हैं। नवाचारों के कारण आज पर्यटन विभाग अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। महोत्सव में शाकाहारी एवं मांसाहारी दोनों के चूल्हे अलग-अलग हों। उन्होंने बताया कि शुरू के पांच दिन तक महोत्सव का आयोजन होगा। इसके बाद तीन माह तक पर्यटकों के लिए टेंट सिटी और छह माह तक एडवेंचर एक्टिविटीज जारी रहेगी। पर्यटकों की रुचि को देखते हुए इसे बढ़ाया जा सकेगा।

ये रहेंगे आकर्षण

गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़ ने कहा कि महोत्सव में जंगल सफारी, ट्रैकिंग, डबल साइकिलिंग, विभिन्न राइडिंग्स सहित इनडोर गेम्स और किड्स जोन आदि की विशेष व्यवस्था है। पैरासैलिंग, पैरामोटरिंग और हाट एयर बैलून आदि आकर्षण के केंद्र होंगे। स्पीड बोटिंग, जेट स्की और बनाना बोट राइड जैसी कई रोमांचक एक्टिविटीज का लुत्फ पर्यटक उठा सकेंगे। एएमडी विवेक श्रोतिय ने कहा कि गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल प्रकृति प्रेमियों और साहसी लोगों के लिए शानदार रहेगा।

CAA को लेकर त्रिपुरा सरकार का बड़ा कदम, नागरिकता देने के लिए बनाई कमेटी     |     दिल्ली में लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन     |     उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत..     |     महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती     |     महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर     |     रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम     |     हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित     |     अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब     |     ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह दिया?     |     हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें