ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

रीवा में आदिवासी किशोरी का गैंगरेप, आरोपियों ने पीड़िता के चेहरे को दांतों से बुरी तरह काटा

रीवा  मध्य प्रदेश में रीवा जिले के एक गांव में दो नाबालिग सहित तीन लोगों ने 17 वर्षीय एक आदिवासी किशोरी का कथित रूप से अपहरण करने के बाद उससे सामूहिक बलात्कार किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने दांतों से पीड़िता के चेहरे को बुरी तरह काटा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने मंगलवार को बताया कि यह घटना रीवा जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हनुमना पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुई और सोमवार को पुलिस में इसकी शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि अपनी बहन के साथ मेले से लौट रही किशोरी का तीन आरोपियों ने अपहरण कर लिया था और वे उसे जंगल ले गये, जहां तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों में दो नाबालिग लड़के हैं और एक अन्य आरोपी शिवकरण गोड़ (22) है।

पीड़िता के साथ मारपीट भी की

वर्मा ने बताया कि इन आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और अपने दांतों से उसके चेहरे को बुरी तरह से काट दिया। उन्होंने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि पीड़िता रविवार देर रात आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंची और उन्हें आप बीती सुनाई। इसके बाद सोमवार सुबह वह अपने परिजनों के साथ हनुमना पुलिस थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ सामूहिक बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच में पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Back to top button