ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

इंदौर में लगातार बढ़ रहे साइबर ठगी के केस

इंदौर । क्राइम ब्रांच के पास ऑनलाइन ठगी की जनवरी माह में 600 से अधिक शिकायतें पहुंची हैं। दरअसल साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पहले हर माह इंदौर शहर में अलग-अलग थानों, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल में लगभग पांच सौ शिकायतें पहुंचती थीं, लेकिन इसमें लॉकडाउन के बाद काफी उछाल आया है।

रोज पहुंच रहीं 25 से ज्यादा शिकायतें

600 के हिसाब से देखा जाए तो हर दिन तीस से अधिक शिकायतें पुलिस के पास पहुंच रही हैं, लेकिन दो-तीन मामलों में ही केस दर्ज हो पाता है। बाकी मामले जांच में ही रहते हैं।

10 प्रतिशत में ही केस दर्ज

लॉकडाउन के बाद बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन पैमेंट करने लगे हैं, जिसके चलते साइबर ठगी की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इसका प्रमाण है साल का पहला महीना। इतनी शिकायतें अब तक एक माह में सामने नहीं आई थीं। हालांकि इनमें से दस प्रतिशत मामलों में ही केस दर्ज हो पाता है, बाकी मामले जांच में ही खत्म हो जाते हैं। बढ़ती शिकायतों के बाद पुलिस ने भी केस दर्ज करने से बचने के लिए नया तरीका निकाल लिया है। पिछले कुछ सालों में पुलिस ने एक तरह की शिकायतों में एक ही केस दर्ज कर मामला खत्म कर दिया है।

Related Articles

Back to top button