ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

संसद के बजट सत्र की कार्यवाही आज भी रहेगी जारी

नई दिल्ली । संसद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे सकते हैं। इससे पहले उन्होंने सोमवार को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया था।

लोकसभा में जवाब देते हुए पीएम ने मंगलवार को कांग्रेस पर सीधा हमला बोला था। मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय कांग्रेस ने इस पर राजनीति की। उन्होंने कांग्रेस को अहंकारी भी बताया। मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के वक्‍त जब देश लाकडाउन का पालन कर रहा था और विश्व स्वास्थ्य संगठन यह सलाह दे रहा था कि जो जहां हैं वहीं रुके तब कांग्रेस के लोगों ने सारी हदें पार करते हुए रेलवे स्टेशनों पर लोगों को घर वापसी के लिए उकसाने का काम किया।

मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के डीएनए में विभाजनकारी मानसिकता घुस गई है। ‘फूट डालो राज करो’ कांग्रेस की नीति है। मोदी ने ये भी कहा कि आज कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की लीडर बन गई है। कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आने की इच्छा खत्म हो चुकी है। उसे लगता है कि जब कुछ मिलने वाला नहीं है तो कम से कम बिगाड़ तो दो। कांग्रेस आज इसी दर्शन पर चल रही है।

Related Articles

Back to top button