ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
मध्यप्रदेश

इंदौर में आलू के दामों में तेजी

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर थोक मंडी में सोमवार को आलू की मांग और दाम में तेजी नजर आई। नई लहसुन के दाम भी मजबूत हो गए। बाजार में उठाव अच्छा दिखा। आलू की आवक करीब 38 हजार बोरी रही। आलू चिप्स क्वालिटी नया 1200 रुपये तक ऊपर में बिका। दरअसल दक्षिण भारत की तरफ से आलू की मांग है। सप्लायर लगातार आलू आपूर्ति दक्षिण के राज्यों में कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश में बीते सप्ताह लगातार हुई ओलावृष्टि से भी आलू की फसल को नुकसान है। यह सेंटीमेंट भी आलू के दाम में तेजी ला रहा है।

नया आलू का छिलका अब पक्का हो गया है। ऐसे में आलू को कोल्ड स्टोरेज में भेजा जा रहा है। इससे भी खरीदी अच्छी बनी हुई है। नई लहसुन सुपर बोल्ड ऊंटी क्वालिटी 6500 रुपये तक बिक गई। इससे किसानों को राहत मिली है। जबकि जूनी लहसुन की आवक भी बनी हुई है लेकिन जूनी में 2500 से 2800 में सुपर बोल्ड क्वालिटी बिक पा रही है। प्याज के दाम स्थिर बने रहे। प्याज की करीब 30 हजार बोरी आवक रही।

Related Articles

Back to top button