ब्रेकिंग
Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस...
देश

कोरोना संक्रमित छात्र भी दे सकेंगे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा, किए जाएंगे खास इंतजाम

MP Board Exam मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अब कोरोना संक्रमित छात्र भी शामिल हो सकेंगे। मध्य प्रदेश में 17 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी।

भोपाल। अब कोरोना संक्रमित छात्र मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भी शामिल हो सकेंगे। ऐसे छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र में अलग से आइसोलेशन रूम बनाया जाएगा, जहां छात्र बैठकर परीक्षा दे सकेंगे। छात्र को अपनी बीमारी के बारे में एमपी बोर्ड को पहले से सूचित करना होगा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया। बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। वहीं 10वीं का पेपर 18 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगा। इसमें करीब 18 लाख छात्र हिस्सा लेंगे। परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे परीक्षा देनी होगी। छात्रों को सुबह 8.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।

नेत्रहीन, मानसिक रूप से विक्षिप्त छात्रों को भी मिलेगी राहत

बोर्ड ने परीक्षा के दौरान दिव्‍यांग या घायल छात्रों को कई तरह से राहत देने का भी फैसला किया है। जो छात्र दृष्टिबाधित, मानसिक रूप से विकलांग और हाथ टूटने या हाथ की खराबी के कारण लिखने में असमर्थ हैं, वे लिखने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। उन्हें विषय चयन, अतिरिक्त समय, परीक्षा शुल्क से छूट, कंप्यूटर या टाइपराइटर चयन की सुविधा दी जाएगी। पहले कोरोना के चलते परीक्षाएं आगे बढ़ाने की बात कही जा रही थी, लेकिन स्कूल शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि अब मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, ऐसे में बोर्ड की परीक्षाएं तय टाइम टेबल पर ही ली जाएंगी।

Related Articles

Back to top button