ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

अंतरराष्ट्रीय करियर में ऋषभ पंत पहली बार ओपनिंग के लिए उतरे 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ऋषभ पंत बतौर ओपनर बल्लेबाज के लिए उतरे हैं। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से क्रिकेट एक्सपर्ट से लेकर फैंस तक हैरान रह गए हैं। क्योंकि ऋषभ पंत पहली बार वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर खेलने उतरे हैं। हालांकि इससे पहले वह 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में बतौर ओपनर खेल चुके हैं।  भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बुधवार को अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार बल्लेबाजी की शुरुआत की।ईशान किशन की जगह दूसरे वनडे में केएल राहुल को जगह दी गई थी और मैच में पारी की शुरुआत रोहित और राहुल से करने की उम्मीद थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने ऋषभ पंत के बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव करते हुए उन्हें बतौर ओपनर उतारा है। ऋषभ पंत भारत के लिए नंबर 4 पर खेलते रहे हैं। पंत ने बुधवार तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कभी भी तीसरे नंबर से ऊपर बल्लेबाजी नहीं की थी।

बतौर ओपनर खेलने के लिए उतरे ऋषभ पंत अपने पहले मैच में ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। वह 34 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम मैनेजमेंट का ऋषभ पंत को ओपनिंग करवाने का फैसला ज्यादा सही साबित नहीं हुआ है। हालांकि केएल राहुल को मध्यक्रम में उतारकर भारत अपना मीडिल ऑर्डर और मजबूत करने की ओर देख रहा है। क्योंकि राहुल मध्यक्रम में भी बेहतर बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। यही वजह थी कि शिखर धवन की गैरमौजूदगी में पंत को ये मौका दिया गया था।

Related Articles

Back to top button