ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
दिल्ली/NCR

बाप-बेटा ने केवल पांच रुपये के लिए तोड़ दिए दुकानदार के दोनों हाथ

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में महज पांच रुपये के लिए दबंग पिता-पुत्र ने पान की दुकान चलाने वाले एक युवक के दोनों हाथ तोड़ दिए। आरोपियों ने लात, घूंसे और डंडे से पीड़ित को जब तक मारा तब तक वह बेहोश नहीं हो गया। डंडे लगने से युवक के सिर में भी गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने किसी तरह पीड़ित को आरोपियो को छुड़ाया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित शिव कुमार यादव (22) को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी पिता राजेश और उसके बेटे हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है।

शिव कुमार परिवार के साथ गली नंबर-10 पहला पुश्ता सोनिया विहार इलाके में रहता है। इसके परिवार में पिता पुरुषोत्तम कुमार यादव, मां व दो भाई हैं। शिव कुमार यादव डीयू पत्राचार से बीए फाइनल ईयर का छात्र है। पहले वह एक निजी बैंक के क्रेडिट कार्ड डिवीजन में काम करता था। लॉक डाउन के बाद उसकी नौकरी छुट गई थी। परिवार का हाथ बंटाने के लिए तीन माह पूर्व शिव कुमार ने तीसरे पुश्ते पर पान की दुकान खोली थी। आरोप है कि तीन फरवरी की दोपहर को वह दुकान पर मौजूद था।

इस बीच उसकी दुकान के सामने प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाला राजेश वहां पहुंचा। उसने शिव कुमार से पांच रुपये का तम्बाकू खरीदा। बिना पैसे दिए ही आरोपी वहां से जाने लगा। शिव ने पैसों के लिए टोका तो आरोपी एकदम भड़क गया। उसने पीड़ित से कहा कि उसकी हिम्मत कैसे हुई पैसे मांगने की। यह कहकर वह शिव को पीटने लगा। इस दौरान आरोपी राजेश का बेटा हेमंत भी वहां आ गया। दोनों ने शिव को जमीन पर गिराकर उस पर लात, घूंसों और डंडे बरसा दिया। उसका सिर फटने के अलावा उसके दोनों हाथ टूट गए। आरोपियों का गुस्सा इसके बाद भी शांत नहीं हुआ। पिटाई से शिव कुमार बेहोश हो गया। राहगीरों ने आरोपियों से उसे छुड़ाकर मामले की खबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button