Breaking
हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप

मुख्यमंत्री चौहान ने लोकार्पित की 75 ई-बाइक्स

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान से 75 ई-बाइक्स को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की ई-बाइक परियोजना के प्रथम चरण में यह ई-बाइक्स लोकार्पित की गईं। मुख्यमंत्री चौहान ने भी ई-बाइक चलाई। लोकार्पित 75 ई-बाइक के चालक रैली के रूप में श्यामला हिल्स स्थित पार्क से डिपो चौराहा, पी एण्ड टी चौराहा, संजय कॉम्पलेक्स, माता मंदिर, प्लेटिनम प्लाजा होते हुए टी.टी. नगर स्टेडियम पहुँचे।

आज लोकार्पित इलेक्ट्रिक बाइक की अधिकतम गति 20 कि.मी. प्रति घंटा रहेगी, जो फुल चार्ज बैटरी में 35 कि.मी. तक चल सकेंगी, यह बाइक सिंगल सिटिंग केपेसिटी की हैं। ई-बाइक को किराए पर लेने के लिए गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल पर चार्टर्ड बाइक एप डाउनलोड करना होगा। इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद न्यूनतम 100 रूपए सुरक्षा निधि रखनी होगी। एप से क्यू.आर. कोड स्केन कर ई-बाइक को किराए पर लिया जा सकता है। ई-बाइक के लिए भोपाल में 6 डॉकिंग स्टेशन टी.टी. नगर स्टेडियम, आई.एस.बी.टी., एम.पी. नगर जोन-1, अटल पथ (प्लेटिनम प्लाजा), वन विहार और बोट क्लब पर बने हैं। मांग बढ़ने के साथ ई-बाइक और डॉकिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ई-बाइक का किराया प्रथम 15 मिनिट के लिए 20 रूपए होगा। इसके बाद प्रति मिनिट का एक रूपया देय होगा।

हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान     |     दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान     |     उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा     |     अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा     |     ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश     |     केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप     |     जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान     |     ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM     |     कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर     |     निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें