ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
धार्मिक

तब परमात्मा सहित पूरी प्रकृति देती है सहारा 

जब निश्चय प्रबल होता है, तब परमात्मा सहित पूरी प्रकृति उसको पूरा करने में लग जाते हैं। जरूरत है अपने निश्चय को मजबूत से मजबूत करते जाने की। एक समय मां पार्वती ने भगवान शंकर को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। भगवान शंकर ने पार्वती की परीक्षा के लिए सप्तर्षियों को भेजा। सप्तर्षियों ने पार्वती से शंकर के अनेक अवगुणों का वर्णन किया जिससे पार्वती, महादेव से विवाह न करें, लेकिन देवी नहीं मानीं। अब भगवान शंकर ने प्रकट हुए और पार्वती को वरदान दिया। कुछ देर बाद जिस स्थान पर पार्वती तप कर रही थीं, वही नजदीक तालाब में मगरमच्छ ने एक लड़के को पकड़ लिया, लड़का चिल्लाने लगा। पार्वती चीख सुनकर तालाब पर पहुंचीं और देखती हैं कि मगरमच्छ लड़के को खींच रहा है। लड़के ने कहा- हे माता, मेरी रक्षा करें।
पार्वती बोली- हे मगरमच्छ। इसको छोड़ दो बदले में तुमको जो चाहिए, मुझसे कहो। मगरमच्छ बोला- यदि महादेव के वरदान का फल तुम मुझे दान कर दो, तो छोड़ दूंगा। पार्वती तैयार हो गईं। मगरमच्छ बोला- आप विचार कर लो, जैसा तप आपने किया ऐसा देवताओं के लिए भी संभव नहीं। पार्वती बोली- मेरा निश्चय पक्का है। मैं तुम्हें अपने तप का फल देती हूं। तुम लड़के को छोड़ दो। तप का दान होते ही मगरमच्छ का शरीर प्रकाशित होने लगा। फिर मगर बोला- हे देवी। चाहो तो अपना फल वापिस ले सकती हो। पार्वती ने मना कर दिया। इतनी ही देर में लड़का और मगरमच्छ गायब हो गया।
पार्वती ने फिर से तप करने का संकल्प लिया। भगवान शंकर प्रकट होकर बोले- हे पार्वती।  मगरमच्छ और लड़का दोनों मैं ही था। यह देखने के लिए कि तुम्हारा मन दूसरे का दुःख अनुभव करता है या नहीं, इसकी परीक्षा लेने के लिए मैंने यह खेल रचा। अनेक रूपों में दिखने वाला मैं एक ही एक हूं। मैं सभी शरीरों में और सभी शरीरों से अलग निर्विकार हूं। हे देवी। तुमने अपना तप भी मुझे ही दे दिया है, इसलिए अब और तप करने की आवश्यकता नहीं। देवी ने महादेव को प्रणाम किया और महादेव अंतर ध्यान हो गए।

Related Articles

Back to top button